Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा में 5 हजार रिश्वत लेते VLDA गिरफ्तार, पशु लोन पास कराने के नाम पर मांगी थी घूस

हरियाणा में 5 हजार रिश्वत लेते VLDA गिरफ्तार, पशु लोन पास कराने के नाम पर मांगी थी घूस

Haryana News : हरियाणा के पानीपत जिले के बड़ौली गांव स्थित पशु अस्पताल में तैनात एक VLDA को ACB की टीम ने 5 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया है।

गिरफ़्तारी के बाद सामने आया है की आरोपी VLDA पर पशुपालक से पशुओं का लोन पास कराने के बदले रिश्वत मांग रहा था। ACB की टीम ने अपना जाल बिछाकर 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया है। Haryana News

शिकायतकर्ता ने ACB को शिकायत दी थी कि बड़ौली गांव के पशु अस्पताल में तैनात VLDA अशोक कुमार 7,500 रुपए रिश्वत मांग रहा है। इसके बाद एसीबी ने मामले की जांच कर आरोपी VLDA को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते दबोच लिया। आरोपी VLDA इसराना थाना के अंतर्गत किसी गांव का रहने वाला है। Haryana News

पूछताछ जारी

इंस्पेक्टर हेमराज ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तारी के बाद पानीपत कार्यालय लेकर आया गया है। यहां पर उससे पूछताछ की जा रही है। नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। Haryana News

रिकॉर्ड खंगाल रही

सूत्रों के अनुसार, ACB की टीम आरोपी के कार्यकाल और उससे जुड़े अन्य मामलों की भी जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा में महिला सरपंचों की बढ़ेगी टेंशन, सरपंचों के पति और रिश्तेदारों को लेकर जारी हुआ ये आदेश

Haryana News: हरियाणा में महिला सरपंचों के पति और उनके रिश्तेदारों को टेंशन देने वाली यह खबर है। दरअसल हरियाणा राज्य सूचना आयोग ने एक जरुरी आदेश जारी किया है

Uttar Pradesh News:प्रयागराज में बंद कमरे में मिली तीन लाश, मां-बाप और बेटी के शव मिलने से मचा हड़कंप

Uttar Pradesh News:शहर के साउथ मलाका इलाके से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक घर से अंदर तीन लोगों के शव बरामद किए गए हैं। यहां बंद कमरे में पिता-पुत्री और मां की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast