Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana Weather: हरियाणा में लू से मिली राहत, 5 दिन तक आंधी-बारिश का अलर्ट; 7 डिग्री गिरा पारा

Haryana Weather: हरियाणा में लू से मिली राहत, 5 दिन तक आंधी-बारिश का अलर्ट; 7 डिग्री गिरा पारा

Haryana Weather Update: पिछले कई समय से उत्तर भारत भीषण गर्मी और लू का प्रकोप झेल रहा है। इसका असर दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा समेत कई राज्यों में देखा जा सकता है। लेकिन इस बीच हरियाणा वासियों को गर्मी से राहत मिलती दिखाई दे रही है। दरअसल, 28 मई के बाद पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कई जिलों में आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश से मौसम बदल गया है। इस दौरान अधिकतम तापमान में 6 से 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग की मानें तो ये स्थिति अगले 5 दिनों 3 से 7 जून तक बनी रह सकती है। IMD ने बताया कि अगले 5 दिन मौसम खराब बना रहेगा। तेज हवाएं, बिजली चमकना और कहीं-कहीं हल्की बारिश की भी संभावना है। 

Also read: Haryana News: हरियाणा में सैनिकों के लिए बड़ी सुविधा, 9 जिलों में बनेंगे एकीकृत सैनिक सदन

बारिश से मिली राहत

IMD के अनुसार. 27 मई तक हरियाणा के कई जगहों का तापमान 46 डिग्री तक पहुंच गया था। लेकिन 28 मई के बाद हुई बारिश से मौसम पलट गया। फतेहाबाद, हिसार, अंबाला, पंचकूला, करनाल, पानीपत, सिरसा और फरीदाबाद समेत कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। इस दौरान अधिकतम तापमान औसतन 39 डिग्री के आसपास पहुंच गया, जो सामान्य से 4 से 8 डिग्री कम है। जबकि न्यूनतम तापमान में भी हल्की बढ़ोतरी हुई। ये स्थिति प्री-मानसून गतिविधि को दर्शाती है।

अगले 5 दिनों का पूर्वानुमान

IMD ने दो पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बताई है। पहला पश्चिमी विक्षोभ 2 जून की रात और दूसरा 4 जून को एक्टिव होगा। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रिय होने से 6 जून तक पूरे प्रदेश में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान 50-60 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेगी। साथ ही, गरज-चमक के साथ बारिश की उम्मीद है। तो वहीं, तापमान सामान्य से नीचे रहेगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा में सैनिकों के लिए बड़ी सुविधा, 9 जिलों में बनेंगे एकीकृत सैनिक सदन

हरियाणा सरकार ने सैनिकों, पूर्व सैनिकों और अर्धसैनिक बलों के जवानों के लिए बड़ी सुविधा की घोषणा की है। राज्य सरकार प्रदेश के 9 जिलों में एकीकृत सैनिक सदन स्थापित करने जा रही है। इन केंद्रों में सैनिकों और पूर्व सैनिकों को कई सरकारी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी।

हरियाणा में आशा स्कूल मिलिट्री स्टेशन हिसार में निकली भर्ती, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन

हिसार के आशा स्कूल मिलिट्री स्टेशन ने वर्ष 2026 के लिए टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ के विभिन्न पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 16 पद भरे जाएंगे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast