Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttar Pradesh News:प्रयागराज में बंद कमरे में मिली तीन लाश, मां-बाप और बेटी के शव मिलने से मचा हड़कंप

Uttar Pradesh News:प्रयागराज में बंद कमरे में मिली तीन लाश, मां-बाप और बेटी के शव मिलने से मचा हड़कंप

Uttar Pradesh News:शहर के साउथ मलाका इलाके से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक घर से अंदर तीन लोगों के शव बरामद किए गए हैं। यहां बंद कमरे में पिता-पुत्री और मां की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है।

घर का दरवाजा बाहर से बंद था। कमरे के अंदर बदबू आने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खोला। जिसके बाग तीन लाशें बरामद की गईं। मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंची।

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

बता दें कि प्रयागराज के कोतवाली के साउथ मलाका चौराहे पर तीन लोगों की लाश घर मे मिली। जानकारी के अनुसार लाशें कई दिन पुरानी बताई जा रही हैं। मंगलवार को दोपहर में जब शवों से बदबू आने लगी तो आस-पास के लोगों को कुछ शक हुआ। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दरवाजा तोड़ा। पुलिस ने देखा तो कमरे में तीन लाशें पड़ी मिलीं। तीनों के शरीर पर चोट के कई निशान थे। फिलहाल फॉरेंसिक टीम ने मौके से फिंगर प्रिंट सहित कई साक्ष्य जुटाए हैं।        

Also read: Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में बिजली हुई महंगी, जून से इतना बढ़कर आएगा बिजली बिल

घर से बेटा नदारद  

जानकारी के अनुसार मृतक का बेटा कई दिनों से घर से फरार है। पुलिस यह पता लगा रही है कि वह कहां है। शुरुआती जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि साउथ मलाका के मुख्य चौराहे पर तीन मंजिला मकान मौजूद है। इसमें नीचे अलग-अलग दुकानें है, जबकि ऊपर लोग रहते हैं। आस-पास के लोगों का कहना है कई दिनों से इस घर से कोई बाहर नहीं आया और आज जब बदबू आने लगी तब शक हुआ। फिलहाल पुलिस ने तीनों लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट होगा कि इनको किसने मारा। दूसरी तरफ पुलिस इनके परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर चल रहे विवाद का भी पता लगा रही है।
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana Roadways: हरियाणा के इस जिले से जयपुर, अजमेर के लिए शुरू हुई बस सेवा, जान लें पूरा टाइम टेबल

Haryana Roadways: हरियाणा में जीन्द से जयपुर, अजमेर जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा राज्य परिवहन रोहतक डिपो द्वारा जीन्द से अजमेर 2017 के बाद से ही बंद अपनी बस सेवा को दुबारा शुरू कर दिया गया है, जिससे जीन्द, रोहतक, झज्जर और आस-पास के इलाकों से दोपहर के समय जयपुर, अजमेर ड्यूटी जाने वाले व आने वाले यात्रियों को काफी फायदा होगा।

हरियाणा से राजस्थान के लिए इस रूट पर रोडवेज बस शुरू, देखें पूरा रूटमैप

Haryana Roadways Bus Time Table : हरियाणा से राजस्थान आने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के फतेहाबाद डिपो से राजस्थान के नोखा के लिए नई बस सेवा शुरू कर दी गई है।

हरियाणा के भिवानी समेत इन जिलों में अगले 3 घंटे में होगी झमाझम बरसात, देखें IMD का नया अलर्ट

Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज फिर से बदल गया है। हाल ही में मौसम विशेषज्ञों ने नई रिपोर्ट जारी की है

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast