Search KhabarFast

Press ESC to close

सूर्या हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपी असद ने अब्बू के कहने पर हत्याकांड को दिया था अंजाम

सूर्या हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपी असद ने अब्बू के कहने पर हत्याकांड को दिया था अंजाम

Surya Murder Case: सूर्या हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पूरे हत्याकांड में असद के पिता नबाव की भूमिका भी सामने आई है। पूछताछ में आरोपी फरहान ने बताया कि 18 मई को बाइक चलाने को लेकर असद और सूर्या में लड़ाई हुई थी। इसके बाद असद ने हत्याकांड को अंजाम दिया था।

असद लड़ाई वाली बात अपने पिता को बताई थी। इसके बाद सभी ने साजिश के तहत सूर्या को बुलाया। फरहान ने ही वारदात को अंजाम देने के लिए असद को चाकू दिया था। वहीं, नवाब ने अपने बेटे असद को सूर्या की हत्या करने के लिए उकसाया। नवाब ने कहा कि इसकी कहानी खत्म कर दे।

अब्बू के कहने पर की हत्या

इसके बाद असद ने सूर्या के सीने में चाकू घोंपकर मौत के घाट उतार दिया। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने कहा कि असद के पिता नबाव और उसके दोस्त फरहान व आतिफ को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है। न्यायालय के आदेश पर तीनों को जेल भेज दिया गया है।  

Also read: NEET-UG 2026 पेपर लीक की मास्टरमाइंड कौन? सामने आया मनीषा मंधारे का नाम

मुख्य आरोपी असद का हुआ एनकाउंटर

वहीं, सूर्या चौहान की हत्या के आरोपी असद का रविवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। डीसीपी ट्रांस हिंडन धवल जायसवाल ने बताया कि थाना खोड़ा इलाके में 28 मई को सूर्या चौहान नाम के युवक की चाकू गोदकर मौत के घाट उतार दिया। परिजनों की तहरीर के आधार पर पांच आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया गया है। जबकि मुख्य हत्यारोपी वंचित था और उसकी गिरफ्तारी पर कमिश्नरेट पुलिस ने 50 हजार रुपए का इनाम का ऐलान किया था।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हापुड़ में दीपांशु पर हुए हमले के मामले ने पकड़ा तूल, सूर्या मर्डर केस से क्यों जोड़ रहे लोग

Uttar Pradesh News: हापुड़ में दीपांशु नामक एक युवक पर हुए हमले को लेकर इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। 5 जून की रात दीपांशु पर कुछ लोगों ने चाकू से वार कर दिया था। उसकी हालत अभी गंभीर बताई जा रही है। लोग इस गाजियाबाद के खोड़ा में हुए सूर्या चौहान मर्डर के से जोड़ रहे हैं। दीपांशु पर कथित तौर पर रास्ते में घेरकर चाकूओं से हमला किया गया।

Haryana News: गुरुग्राम में डबल मर्डर से फैली सनसनी, पति ने पत्नी और बेटे को गोलियों से किया छलनी

Haryana News: साइबर सिटी गुरुग्राम से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक 50 वर्षीय सुरक्षा अधिकारी ने घरेलू विवाद में पत्नी और बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। इस हत्याकांड ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। वहीं, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।

डीयू प्रोफेसर हत्या मामले में सनसनीखेज खुलासा, 1400 किमी दूर आकर आरोपी ने वारदात को दिया अंजाम

DU Professor Murder Case:दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में महिला असिस्टेंट प्रोफेसर देवस्तिमा पॉल की हत्या मामले में कार्रवाई तेज हो गई है। पुलिस ने अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस की पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast