Search KhabarFast

Press ESC to close

FASTag से जुड़ी बड़ी अपडेट ! अब बार-बार नहीं देना पड़ेगा टोल टैक्स

FASTag से जुड़ी बड़ी अपडेट ! अब बार-बार नहीं देना पड़ेगा टोल टैक्स

FASTag : वाहन चालकों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। अगर आप भी रोजाना वाहन चलाते समय टोल से गुजरते है और आपको भी बार बार टोल देना पड़ता है तो आज हम आपके लिए बड़ी जरूरी जानकारी लेकर आए है। अगर आप रोज एक ही टोल से गुजरते है तो FASTag Monthly Pass का फायदा उठाया सकते है।

यह एक ऐसा सिस्टम है जिसमें फिक्स रकम देने से महीने भर टोल नहीं देना पड़ता है। एक ही टोल से गुजरने वाले लोगों को के लिए यह स्कीम समय और पैसे दोनों की बचत कर सकती है।

जो लोग सालभर में अलग अलग टोल प्लाजा से गुजरते है उन्हे NHAI सालाना पास की सुविधा देता है । लेकिन कई लोगों को सिर्फ एक ही टोल प्लाजा से डेली आना-जाना करता है, तो उसके लिए एक सस्ता ऑप्शन भी मौजूद है। हम बात कर रहे हैं मंथली पास या मंथली लोकल पास की।

ये सुविधा खास तौर पर लोकल यात्रियों की के लिए बनाई गई है, जो बार बार टोल देने की झंझट को खत्म कर देती है।

Monthly Pass?

FASTag Monthly Pass यह टोल सिस्टम है एक ही टोल प्लाजा से आने-जाने वाले लोगों के लिए बनाया गया है। इसमें आपको हर बार टोल देने की बजाय एक फिक्स रकम पहले से देनी होती है।

फिर पूरे महीने आप उस टोल प्लाजा को कई बार बिना अलग-अलग चार्ज दिए आसानी से यूज कर सकते हैं। इससे न सिर्फ समय बचता है बल्कि हर सफर पर लगने वाले टोल खर्च में भी अच्छी बचत हो जाती है।

FASTag Annual Pass आपके लिए काफी फायदेमंद है। सिर्फ ₹3,075 में यह आपको 1 साल की वैलिडिटी या 200 ट्रिप्स तक की सुविधा देता है। इससे बार-बार टोल देने की झंझट खत्म हो जाती है।

Monthly Pass कुछ चुनिंदा टोल प्लाजा तक ही लिमिटेड रहता है। इसमें हर महीने फिक्स नंबर्स या अनलिमिटेड ट्रिप्स मिलती हैं।

प्रोसेस

सबसे पहले IHMCL की वेबसाइट पर जाएं और Buy Monthly FASTag Pass वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।

अब अपना टोल प्लाज़ा चुनें और CAPTCHA को वेरीफाई करें।

इसके बाद आप बैंक के पेज पर पहुंच जाएंगे, जहां आपको अपना FASTag Tag ID या गाड़ी का नंबर (VRN) डालना होगा।

अब अपनी जरूरत के हिसाब से पास और स्कीम चुनें और पेमेंट कर दें।

पेमेंट पूरा होते ही एक रसीद बन जाएगी। उसे डाउनलोड या प्रिंट करके अपने पास बढ़िया से रख लें।

ऑफलाइन ऑप्शन

इसे आप सीधे टोल प्लाजा से भी ले सकते हैं। इस पास में आपको या तो अनलिमिटेड ट्रिप्स मिलती हैं या फिर लोकेशन के हिसाब से फिक्स नंबर्स में यात्राएं करने की सुविधा मिलती है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

NHAI का बड़ा फैसला, ये FASTag किए जाएंगे ब्लैकलिस्ट

देशभर में FASTag आधारित टोल कलेक्शन सिस्टम को अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने सभी FASTag जारी करने वाले बैंकों को निर्देश दिया है कि वे अपने रिकॉर्ड में दर्ज वाहन पंजीकरण संख्या (Vehicle Registration Number- VRN) का तत्काल सत्यापन करें।

6 हजारी की सैलरी पर हुई थी नियुक्ति, अवैध कमाई से बना डाला करोड़ों का सम्राज्य, विजिलेंस अधिकारी रह गए हक्के-बक्के

Odisha News:ओडिशा के कंधमाल से सरकारी इंजीनियर की आय से अधिक संपत्ति का मामला सामने आया है। जिसके बाद विजिलेंस विभाग ने कार्रवाई की है। बलिगुड़ा स्थिति एकीकृत जनजातीय विकास एजेंसी में असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के पद पर कार्यरत बैकुंठ नाथ बेहरा के विभिन्न पर छापेमारी के दौरान करोड़ों की संपत्ति मिली।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast