Search KhabarFast

Press ESC to close

'तीसरे पक्ष का कोई रोल नहीं...' बॉर्डर मुद्दे पर भारत की नेपाल पीएम बालेन शाह को टूक जवाब

'तीसरे पक्ष का कोई रोल नहीं...' बॉर्डर मुद्दे पर भारत की नेपाल पीएम बालेन शाह को टूक जवाब

India-Nepal Border Dispute:भारत ने नेपाल के साथ बॉर्डर विवाद को सुलझाने के लिए तीसरे पक्ष की मध्यस्थता को खारीज कर दिया है। भारत का तब आया है, जब नेपाल के पीएम बालेन शाह ने कहा था कि नेपाल भारत के साथ सीमा मुद्दा सुलझाने के लिए ब्रिटेन और चीन की मध्यस्थता चाहता है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि दोनों पक्षों ने बॉर्डर मुद्दे के सभी पहलुओं से निपटने के लिए द्विपक्षीय तंत्र स्थापित किए हैं और भारत-नेपाल सीमा का लगभग 98 फीसदी हिस्सा सीमांकित किया जा चुका है।

क्या कहा बालेन शाह ने

हाल में ही खत्म हुए नेपाल चुनाव में बालेन शाह की पार्टी ने बंपर जीत हासिल की थी। जिसके बाद बालेन शाह नेपाल के प्रधानमंत्री बने थे। 31 मई को बालेन शाह ने कहा था कि चूकि यह समस्या उस समय से चली आ रही है जब अंग्रेजों ने इस क्षेत्र को छोड़ा था। इसलिए हमारा मानना है कि इस मामले में ब्रिटेन को भी शामिल किया जाना चाहिए। बता दें कि नेपाल और भारत के बीच लिपुलेख, लिम्पियाधुरा और कालापानी को लेकर पुराना विवाद है। भारत ने स्पष्ट कहा है कि ये क्षेत्र उत्तराखंड का हिस्सा है।   

Also read: मुंबई में फिर एक्टिव हुआ दाऊद नेटवर्क! फिल्म धुरंधर के बाद मची खलबली

नेपाल ने चीन को भेजा नोट  

नेपाल के पीएम बालेन शाह ने कहा था कि सीमा विवाद भारत और नेपाल के बीच का नहीं है। बल्कि इसकी ऐतिहासिक जड़े ब्रिटिश इंडिया के दौरे जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि नेपाल ने इस मुद्दे पर चीन और ब्रिटेन के साथ कूटनीतिक बातचीत की है, क्योंकि यह विवाद 1947 में ब्रिटिश शासन के अंत के समय से जुड़ा हुआ है। बालेन शाह ने यह भी कहा कि नेपाल सरकार ने भारत और चीन दोनों को इस मुद्दे पर कूटनीति नोट दिए हैं।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: 12 साल में भारत ने बदली तस्वीर, अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा विकास- सीएम रेखा गुप्ता

Delhi News: मोदी सरकार के बाहर साल पूरे होने पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन देश के लिए गर्व और खुशी का दिन है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 12 वर्षों के कार्यकाल में भारत को नई विकास यात्रा पर आगे बढ़ाया है और देश के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का काम किया है।

Kal Ka Mausam: 13 जून को देश के 17 राज्यों में मौसम का कहर! आंधी, बारिश और तेज हवाओं को लेकर IMD की बड़ी चेतावनी

Kal Ka Mausam: एक तरफ देश के कई राज्यों में गर्मी कहर ढा रही है। वहीं दूसरी तरफ मानसून भी तेजी से आगे की ओर बढ़ रहा है। वहीं उत्तर-पश्चिम भारत में एक बार फिर पश्चिम विक्षोभ के कारण मौसम बदलने वाला है। जिसकी वजह से वजह से देश के कई राज्यों में आंधी, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली में अपना घर लेने का सपना होगा पूरा, DDA ने बढ़ाई हाउसिंग स्कीम की तारीख; जानें कब तक कर सकेंगे आवेदन

दिल्ली में घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने अपनी तीन प्रमुख हाउसिंग स्कीमों के लिए रजिस्ट्रेशन और बुकिंग की अंतिम तारीख बढ़ा दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast