Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्ली के मॉडल टाउन में दिल दहला देने वाली वारदात, 25 साल के युवक की चाकू गोदकर हत्या

दिल्ली के मॉडल टाउन में दिल दहला देने वाली वारदात, 25 साल के युवक की चाकू गोदकर हत्या

Delhi News: दिल्ली के मॉडल टाउन में दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया गया है। यहां 25 साल के युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात को शनिवार देर राक अंजाम दिया गया। मृतक के शरीर पर सीन, पीठ और गर्दन पर गहरे घाव मिले हैं। वहीं, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

चाकू से किए गए वार

दिल्ली पुलिस के अनुसार 31 मई को मॉडल टाउन थाने में विनायक अस्पताल से एक पीसीआर कॉल आया था। अस्पताल ने प्रशासन को सूचना दी कि एक युवक को घायल अवस्था में भर्ती कराया गया था लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 25 साल के साहिल के रूप में हुई है। जो बुराड़ी का रहने वाला था। जांच के दौरान पता चाल कि साहिल को उसके दोस्त शिव और शुभम अस्पताल लेकर गए थे। वहीं, जांच के दौरान पता चला की साहिल के शरीर पर चाकू से कई वार किए गए थे।    

Also read: बुजुर्ग के सिर पर सवार हुआ खून! पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, थाने पहुंचकर किया ये काम

आरोपी की तलाश जारी  

शुरुआती जांच के दौरान पुलिस ने साहिल के दोस्त और चश्मदीदों से पूछताछ की है। चश्मदीदी ने पूछताछ के दौरान बताया कि वारदात को अंजाम देने वाला युवक आशु उर्फ लाला है। जिसकी उम्र लगभग 18 साल है। आरोपी दिल्ली के लाल बाग इलाके का रहने वाला है। जांच के दौरान पुलिस को वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद किया है। यह हथियार घटनास्थल से 100 मीटर दूर एक जगह पर मिला।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हापुड़ में दीपांशु पर हुए हमले के मामले ने पकड़ा तूल, सूर्या मर्डर केस से क्यों जोड़ रहे लोग

Uttar Pradesh News: हापुड़ में दीपांशु नामक एक युवक पर हुए हमले को लेकर इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। 5 जून की रात दीपांशु पर कुछ लोगों ने चाकू से वार कर दिया था। उसकी हालत अभी गंभीर बताई जा रही है। लोग इस गाजियाबाद के खोड़ा में हुए सूर्या चौहान मर्डर के से जोड़ रहे हैं। दीपांशु पर कथित तौर पर रास्ते में घेरकर चाकूओं से हमला किया गया।

Haryana News: गुरुग्राम में डबल मर्डर से फैली सनसनी, पति ने पत्नी और बेटे को गोलियों से किया छलनी

Haryana News: साइबर सिटी गुरुग्राम से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक 50 वर्षीय सुरक्षा अधिकारी ने घरेलू विवाद में पत्नी और बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। इस हत्याकांड ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। वहीं, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।

डीयू प्रोफेसर हत्या मामले में सनसनीखेज खुलासा, 1400 किमी दूर आकर आरोपी ने वारदात को दिया अंजाम

DU Professor Murder Case:दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में महिला असिस्टेंट प्रोफेसर देवस्तिमा पॉल की हत्या मामले में कार्रवाई तेज हो गई है। पुलिस ने अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस की पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast