Search KhabarFast

Press ESC to close

जेल से नीट परीक्षा की तैयारी करेगा पेपर लीक का आरोपी, कहा- एग्जाम देना है, पढ़ने के लिए बुक चाहिए

जेल से नीट परीक्षा की तैयारी करेगा पेपर लीक का आरोपी, कहा- एग्जाम देना है, पढ़ने के लिए बुक चाहिए

NEET Paper Leak Accused: नीट यूजी पेपर लीक मामले में आरोपी मंगिलाल बिवाल, विकास बिवाल, दिनेश बिवाल, यश यादव और धनंजय लोखंडे को मंगलवार यानी 2 जून को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। इस बीच आरोपी यश यादव ने नीट यूजी परीक्षा की तैयारी के लिए किताबें रखने की अनुमति मांगी है।

आरोपी यश यादव का कहना है कि नीट यूजी परीक्षा देना है और इसके लिए उसे किताबें चाहिए। बता दें कि 21 जून को नीट परीक्षा होनी है। पेपर लीक होने के बाद एनटीए की तरफ 21 जून को दोबारा परीक्षा आयोजित कराने का ऐलान किया गया था।    

न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ी

आज आरोपी  मंगिलाल बिवाल, विकास बिवाल, दिनेश बिवाल, यश यादव और धनंजय लोखंडे को राउज एवेन्य कोर्ट में पेश किया गया। पिछली न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने के बाद इन्हें कोर्ट में हाजिर किया गया था। अदालत ने सभी आरोपियों की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ा है। नीट यूजी पेपर लीक मामले में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। महाराष्ट्र, हरियाणा, राजस्थान समेत कई राज्यों में सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है। कुछ दिन पहले इस मामले में दो लोगों को अरेस्ट किया गया था।      

Also read: NEET पेपर लीक मामले में CBI की धर-पकड़ तेज, महिला लेक्चरर गिरफ्तार; NTA ने इस पद पर किया था तैनात

जांच में सामने आया कि पेपर लीक के आरोपी ने पीवी कुलकर्णी से पेपर हासिल किए थे। वहीं, दूसरा गिरफ्तार आरोपी तेजस हर्षदकुमार शाह था। तेजस पुणे के डॉ अभंग प्रभु मेडिकल अकादमी में फिजिक्स का टीचर है। आरोप है कि उसने गिरफ्तार आरोपी मनीषा हवालदार से नीट यूजी 2026 के लीक फिजिक्स पश्न हासिल किए थे।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बहस के बाद चाकूबाजी की वारदात में टूरिस्ट गाइड की हत्या, आरोपी के एनकाउंटर की मांग

Tourist Guide Stabbed In Jaipur:राजस्थान के जयपुर से एक बार फिर झकझोंर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक टूरिस्ट गाइड की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। चाकूबाजी की वारदात में गंभीर रूप से घायल टूरिस्ट गाइड मनीष सोनी की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। उधर मनीष की हत्या की सूचना मिलते ही पूरे कस्बे में आक्रोश फैल गया।

दिल्ली के जाफराबाद में 19 साल के साहिल की हत्या का 4 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली के जाफराबाद इलाके में हुई 19 साल के युवक की हत्या का पुलिस ने महज 4 घंटे में खुलासा कर दिया है। जाफराबाद थाना पुलिस ने हत्या के आरोप में एक 21 वर्षीय युवक और एक नाबालिग को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है। पूरे हत्या कांड को लेकर DCP राहुल अलवाल ने मीडिया को संबोधित करते हुए खुलासा किया।

दिल्ली के आजादपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग, 28 वर्षीय आलम की मौत; मौके से कारतूस बरामद

Delhi News: उत्तर-पश्चिम दिल्ली में मंगलवार तड़के आजादपुर इलाके में 28 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच में जुट गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast