NHAI Kurukshetra Bypass Project: हरियाणा के कुरुक्षेत्र को बहुत जल्दी एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने 27.9 किलोमीटर लंबे कुरुक्षेत्र बाईपास प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। इसकी जानकारी देते हुए पूर्वमंत्री सुभाष सुधा ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के लिए 25 गांव (24 गांव थानेसर उपमंडल के और 1 गांव पिहोवा उपमंडल) के क्षेत्र की भूमि शामिल है। अब जल्द ही 217 हेक्टेयर भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होगी।
Also read: Haryana News: हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में सुधरेगी व्यवस्था, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को पीपीपी मोड पर करवाने की तैयारी
कुरुक्षेत्र बाईपास का रूट
बता दें, यह बाईपास कुरुक्षेत्र शहर के दक्षिणी हिस्से से गुजरेगा। इसका रूट इंदबाड़ी (ज्योतिसर के पास) से शुरू होकर कुरुक्षेत्र-पिहोवा रोड से होते हुए मथाना गांव तक जाएगा। यह ज्योतिसर, किरमाच रोड, अमीन रोड, स्टेट हाईवे-6, एमडीआर-119 और नेशनल हाईवे-44 को जोड़ेगा। आखिर में यह स्टेट हाईवे-6 पर मथाना गांव में समाप्त होगा।
ट्रैफिक जाम से मिलेगी स्थायी राहत
दरअसल, कुरुक्षेत्र में दिल्ली की ओर जाने वाली गाड़ियों की संख्या अंबाला की ओर जाने वालों से ज्यादा होती है, जिस वजह से अक्सर लोगों को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ता है। बाईपास बनने से शहर के अंदर ट्रैफिक का दबाव कम होगा।