Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा में आशा स्कूल मिलिट्री स्टेशन हिसार में निकली भर्ती, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन

हरियाणा में आशा स्कूल मिलिट्री स्टेशन हिसार में निकली भर्ती,  जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन

Haryana News: हरियाणा के हिसार के आशा स्कूल मिलिट्री स्टेशन ने वर्ष 2026 के लिए टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ के विभिन्न पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 16 पद भरे जाएंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथि से पहले आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया 2 जून 2026 से शुरू हो चुकी है और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 जून 2026 तय की गई है। वहीं, चयनित उम्मीदवारों के इंटरव्यू 18 और 19 जून 2026 को आयोजित किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें।

क्या है आवेदन शुल्क? 

इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है। सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी और एसटी सभी वर्गों के उम्मीदवार निशुल्क आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन रखी गई है। आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु और आरक्षित वर्गों को मिलने वाली छूट सरकारी नियमों के अनुसार लागू होगी।

कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन?

चयन प्रक्रिया में सबसे पहले उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी। इसके बाद इंटरव्यू लिया जाएगा। इंटरव्यू में सफल उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा और अंत में मेडिकल परीक्षण होगा। अंतिम चयन सभी चरणों में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा। फॉर्म को ब्लॉक लेटर (बड़े अक्षरों) में सावधानीपूर्वक भरना होगा। इसके साथ शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण और अन्य जरूरी दस्तावेजों की स्वयं सत्यापित प्रतियां संलग्न करनी होंगी।

कैसे भेजे आवेदन? 

उम्मीदवारों को 25 सेंटीमीटर × 10 सेंटीमीटर आकार का एक स्वयं का पता लिखा हुआ लिफाफा भी आवेदन के साथ भेजना होगा। आवेदन भेजते समय लिफाफे के ऊपर संबंधित पद का नाम स्पष्ट रूप से लिखना जरूरी होगा। जो अभ्यर्थी शिक्षा क्षेत्र या प्रशासनिक कार्यों में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह एक अच्छा अवसर माना जा रहा है। इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि किसी तकनीकी या डाक संबंधी समस्या से बचा जा सके।

Also read: Haryana Weather: हरियाणा में लू से मिली राहत, 5 दिन तक आंधी-बारिश का अलर्ट; 7 डिग्री गिरा पारा 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा में रिश्वत लेते पकड़े गए सेल टैक्स विभाग के 2 कर्मचारी, ACB ने किया गिरफ्तार

हरियाणा के फतेहाबाद जिले से भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने सेल टैक्स विभाग के दो कर्मचारियों को कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

Haryana Govt Employees: हरियाणा में लाखों कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, सरकार ने 3 लाख रुपये सहायता देने का किया ऐलान

Haryana Govt Employees: हरियाणा सरकार ने अपनी अनुग्रह वित्तीय सहायता योजना का दायरा बढ़ाते हुए सरकारी विभागों, बोर्डों, निगमों और सार्वजनिक उपक्रमों के

Haryana : हरियाणा में भीषण हादसा, 2 बसों की हुई टक्कर, कई यात्री हुए घायल

हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के गुरुग्राम जिले के फर्रुखनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को फर्रुखनगर-झज्जर रोड पर

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast