Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: पासपोर्ट सत्यापन में उत्तराखण्ड पुलिस का देशभर में जलवा, मिला राष्ट्रीय सम्मान

Uttarakhand News: पासपोर्ट सत्यापन में उत्तराखण्ड पुलिस का देशभर में जलवा, मिला राष्ट्रीय सम्मान

Uttarakhand News: उत्तराखण्ड पुलिस को वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान पासपोर्ट आवेदनों के सत्यापन में उत्कृष्ट और प्रभावी कार्य निष्पादन के लिए भारत सरकार द्वारा प्रतिष्ठित "Institutional Performance Award for State Police" से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान देशभर की पुलिस इकाइयों के पासपोर्ट सत्यापन संबंधी प्रदर्शन के मूल्यांकन के आधार पर प्रदान किया जाता है।

नई दिल्ली स्थित विदेश मंत्रालय के जवाहरलाल नेहरू भवन में शुक्रवार को आयोजित एक विशेष समारोह में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने उत्तराखण्ड पुलिस की ओर से अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) ए. पी. अंशुमान को यह सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर पासपोर्ट सत्यापन प्रक्रिया में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभिन्न एजेंसियों और अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया।

पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने इस उपलब्धि को उत्तराखण्ड पुलिस के निरंतर प्रयासों का परिणाम बताते हुए कहा कि विभाग ने पासपोर्ट सत्यापन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, समयबद्ध और नागरिक-केंद्रित बनाने के लिए कई प्रभावी कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक और बेहतर समन्वय के माध्यम से पुलिस सत्यापन प्रक्रिया को तेज और सरल बनाया गया है, जिससे आम नागरिकों को काफी सुविधा मिली है।

Also read: Uttarakhand News: मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं, तन, मन और आत्मा का समन्वय है योग-मुख्यमंत्री

सीएम धामी ने दी बधाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस उपलब्धि पर उत्तराखण्ड पुलिस को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान राज्य सरकार और पुलिस विभाग के संयुक्त प्रयासों की सफलता का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि उत्तराखण्ड पुलिस भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट सेवाएं देकर राज्य और देश का गौरव बढ़ाती रहेगी।

इस राष्ट्रीय सम्मान से उत्तराखण्ड पुलिस की कार्यकुशलता और जनसेवा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को नई पहचान मिली है, जो अन्य राज्यों के लिए भी एक प्रेरणादायक उदाहरण साबित हो सकती है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: फरीदाबाद में गाड़ी में आग लगाकर की थी फायरिंग, क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को दबोचा

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद के गांव अनंगपुर में गाड़ी में आग लगाने और फायरिंग की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच NIT की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा और मामले की जांच आगे बढ़ा रही है। पुलिस के मुताबिक, वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

'ड्यूटी पर आते-जाते समय वर्दी ना पहनने...', इस राज्य में पुलिस की सुरक्षा के लिए जारी हुई एडवाइजरी

Punjab Police security advisory: पंजाब के अमृतसर में हाल ही में हकीमा थाना क्षेत्र में गश्त पर तैनात हायक सब-इंस्पेक्टर (ASI) हरजीत सिंह की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद से राज्य में पुलिस सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए गए। सत्ता पक्ष और विपक्ष लगातार इल मुद्दे पर अपनी राय रख रहे हैं। वहीं, अब राज्य पुलिस द्वारा जारी आंतरिक सुरक्षा सलाह में पुलिसकर्मियों को अपनी सुरक्षा के लिए ड्यूटी पॉइंट पर आने-जाने के दौरान वर्दी न पहनने का निर्देश दिया गया है।

iPhone 18 Pro लेने की खुशी नहीं रही ज्यादा देर, खरीदने के 3 दिन बाद झपटकर ले गए बदमाश

Uttar Pradesh News: नया आईफोन खरीदने के महज तीन दिन बाद ही युवती के साथ बड़ी वारदात हो गई। ये पूरा मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट का है। जहां बाइक सवार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast