Shop Bans Women Entry: आपने आमतौर पर देखा होगा दुकानदार अपने दूकान में ग्राहकों के आने का इंतजार करता हैं। ईश्वर से प्रार्थना करता हैं की उसके दूकान में ग्राहकों की संख्या बढ़े और उसके व्यवसाय में बढ़ोतरी में हो। पर क्या आपने कभी ऐसा दुकानदार देखा हैं। जो ग्राहकों से विनती करता हैं की आप मेरे दूकान पर ना आओ। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से आया हैं। जहाँ एक दूकानदार ने अपने दूकान पर महिलाओं से ना आने की अपील की। उन्होंने अपने दूकान के बाहर लिखवा दिया की "इस दुकान पर औरतों का आना मना है, और हे भगवान! कम से कम ग्राहक भेजना." जिसके बाद पल भर में ही लोगों की नजर उसपे गयी। और दुकानदार का ये अतरंगी कारनामा वायरल हो गया।
ये बताया कारण
जब लोगों ने दुकानदार घनश्याम बाबा से उनके द्वारा लिखवाये गए अपील के बारे में पूछा तो उन्होंने जो बात कही और जो कारण बताया। जिसको जानकर आप भी घनश्याम बाबा के फैसले को सही ठहरा देंगे और उनके अपील को अतरंगी हरकत नहीं कहेंगे, बाबा ने बताया कि यह कोई पब्लिसिटी स्टंट नहीं, बल्कि उनकी मजबूरी है। दरअसल, शाम ढलते ही उनकी दुकान के आस-पास पियक्कड़ों यानी शराबियों का डेरा जम जाता है। नशे में धुत ये लोग वहां से गुजरने वाली महिलाओं से बदतमीजी करते थे। रोज-रोज के इस तमाशे और मोहल्ले के खराब होते माहौल से तंग आकर बाबा ने यह कड़ा कदम उठाया है। बाबा के फैसले को लोगों ने सराहा हैं।
Also read: UP PCS Officers Promotion: यूपी के 52 PCS अफसरों को दिवाली पर मिला प्रमोशन, ग्रेड पे 6600 से बढ़कर 7600 रुपये हुआ
लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पर उठाए सवाल
बाबा ने सोचा की ना महिलाएं आएँगी ना ही कोई तमाशा होगा। उसके बाद्द सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं। कुछ लोगों ने बाबा के लाचारी को जायज माना हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना हैं की शराबियों और मनचलों से डरकर महिलायें क्यों दूकान पर नहीं जाएं और क्यों दुकानदार के बिजनेस पर असर हो ? ये काम प्रशासन का हैं। प्रशासन क्यों अपनी नाकामी साबित कर रहा हैं। पुलिस को मामले को लेकर कार्रवाई करनी चाहिए। जिससे की महिलाओं का दर खत्म हो और बाबा का दूकान भी नियमित रूप से सही से चले।