Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi News: दिल्ली में नकली नोटों के नेटवर्क का भंडाफोड़, 2.65 लाख की जाली करेंसी के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली में नकली नोटों के नेटवर्क का भंडाफोड़, 2.65 लाख की जाली करेंसी के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की पहाड़गंज थाना पुलिस ने नकली भारतीय करेंसी की सप्लाई करने वाले नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 2 लाख 65 हजार 100 रुपये की जाली करेंसी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी दिनेश कुमार झा (36) और सतीश कुमार (20) के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, 5 नवंबर को पीपी संगतराशन के इंचार्ज एसआई एस.एन. ओझा को पहाड़गंज इलाके में नकली नोटों की सप्लाई की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के सामने स्थित नीलम गेस्ट हाउस में छापेमारी कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 500, 200, 100 और 50 रुपये के नकली नोट बरामद हुए।

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे नकली नोट बेचने के इरादे से दिल्ली आए थे और ग्राहकों की तलाश कर रहे थे। उनकी योजना एक लाख रुपये की जाली करेंसी को 25 से 30 हजार रुपये की असली करेंसी में बेचने की थी। हालांकि, ग्राहक मिलने से पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने नकली नोटों की सप्लाई एक अन्य व्यक्ति 'एस' द्वारा किए जाने की बात भी बताई है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी दिनेश कुमार झा पहले भी नकली करेंसी से जुड़े मामले में शामिल रहा है। उसके खिलाफ वर्ष 2023 में पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया थाने में मामला दर्ज हुआ था।

इस मामले में पहाड़गंज थाने में FIR नंबर 437/26 के तहत BNS की धारा 179/180/3(5) में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने क्राइम टीम और FSL की मदद से बरामद नोटों की जांच कराई है। फिलहाल पुलिस कथित सप्लायर की पहचान, नकली नोटों के स्रोत और इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने में जुटी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बॉलीवुड में फिर दहशत! आयुष्मान खुराना से मांगे करोड़ों रुपये, लॉरेंस गैंग के नाम पर धमकी

Ayushmann Khurrana Threat News:बॉलीवुड में इन दिनों फिल्मी सितारों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना के बाद अब अभिनेता आयुष्मान खुराना को धमकी भरा ऑडियो मैसेज मिलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ऑडियो भेजने वाले शख्स ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया और अभिनेता से करोड़ों रुपये

SD Pay ऐप के नाम पर 1211 करोड़ का लगाया चूना, 6.52 लाख लोगों के साथ हुई धोखाधड़ी;12 आरोपी अरेस्ट

Fraud On SD Pay App:गुजरात की अमरेली पुलिस ने डिजिटल निवेश के नाम पर चलाए जा रहे 1211 करोड़ रुपए के बड़े घोटाला का खुलासा किया है। आरोप है कि ठगों 'SD Pay'नाम से एक डिजिटल वॉलेट ऐप बनाकर देशभर में लोगों को अपना शिकार बनाया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast