Google Pixel Diwali Sale 2026: अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। Google Store India की दिवाली सेल आज यानी 8 नवंबर की रात 11:59 बजे खत्म होने जा रही है। ऐसे में Google Pixel 11 खरीदने का यह आखिरी मौका है। कंपनी इस स्मार्टफोन पर बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज वैल्यू और अतिरिक्त बोनस का फायदा दे रही है। इन सभी ऑफर्स को मिलाकर Pixel 11 की प्रभावी कीमत काफी कम हो सकती है। खास बात यह है कि Pixel 11 Pro, Pro XL और Pro Fold पर भी बैंक कैशबैक दिया जा रहा है।
Google Store के ऑफर्स पेज पर दी गई जानकारी के मुताबिक, Pixel 11 खरीदने पर HDFC या ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड से EMI ट्रांजैक्शन करने पर 7,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा। वहीं Pixel 11 Pro, Pro XL और Pro Fold पर 10,000 रुपये की छूट दी जा रही है।
इन ऑफर्स के साथ ग्राहकों को नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी मिलेगा। हालांकि, Pixel 11 पर कैशबैक पाने के लिए कम से कम 58,499 रुपये का ट्रांजैक्शन करना जरूरी है। बैंक की ओर से अलग से प्रोसेसिंग फीस भी ली जा सकती है।
₹89,999 वाला Pixel 11 सिर्फ ₹39,999 में खरीदने का मौका
Google Store के कैलकुलेशन के मुताबिक, 256GB स्टोरेज वाले Pixel 11 की MRP 89,999 रुपये है। इस पर 7,000 रुपये का बैंक कैशबैक मिल रहा है। इसके अलावा अगर ग्राहक अपना पुराना Pixel 9 (256GB) एक्सचेंज करते हैं तो उन्हें 34,000 रुपये की एक्सचेंज वैल्यू और 9,000 रुपये का अतिरिक्त बोनस मिल सकता है। इस तरह सभी ऑफर्स का फायदा लेने पर फोन की प्रभावी कीमत घटकर 39,999 रुपये रह जाती है।
Pixel 11 Pro पर भी मिल रहा बड़ा डिस्काउंट
Google Pixel 11 Pro के 256GB मॉडल की MRP 1,19,999 रुपये है। इस पर 10,000 रुपये का बैंक कैशबैक, पुराने फोन पर 46,000 रुपये की एक्सचेंज वैल्यू और 9,000 रुपये का अतिरिक्त बोनस मिल सकता है। इन सभी ऑफर्स को मिलाकर इसकी प्रभावी कीमत 54,999 रुपये हो सकती है। हालांकि, एक्सचेंज की वास्तविक कीमत पुराने फोन की स्थिति और जांच पर निर्भर करेगी।
Amazon और Flipkart से कितनी सस्ती है Google Store की डील?
ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon और Flipkart के मुकाबले भी Google Store की यह डील आकर्षक नजर आ रही है। Moneycontrol की रिपोर्ट के मुताबिक, Flipkart पर Axis Bank कार्ड और एक्सचेंज ऑफर के बाद Pixel 11 की प्रभावी कीमत करीब 55,051 रुपये थी। वहीं Amazon पर 512GB मॉडल की कीमत लगभग 90,780 रुपये दर्ज की गई। ऐसे में बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस का एक साथ फायदा उठाने वाले ग्राहकों के लिए Google Store पर बेहतर कीमत में फोन खरीदने का मौका है।
Pixel 10 और स्मार्टवॉच पर भी मिल रही छूट
Google की दिवाली सेल में सिर्फ Pixel 11 सीरीज ही नहीं, बल्कि दूसरे डिवाइस पर भी ऑफर्स दिए जा रहे हैं।
- Pixel 10:5,000 रुपये का कैशबैक, 5,000 रुपये की सीधी छूट और 1,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस।
- Pixel 10a:3,000 रुपये तक का कैशबैक, 3,000 रुपये की छूट और 1,000 रुपये का बोनस।
- Pixel Watch 5: 2,500 रुपये का कैशबैक।
- Pixel Watch 4: 1,500 रुपये का कैशबैक।
Also read: 59 हजार रुपये से शुरू, इन 5 बाइक्स की सबसे ज्यादा डिमांड, देखें कीमत और फीचर