Search KhabarFast

Press ESC to close

10000 रुपए से भी कम के बजट में मिल रहा शानदार फोन, 50MP कैमरा के साथ दमदार फीचर भी

10000 रुपए से भी कम के बजट में मिल रहा शानदार फोन, 50MP कैमरा के साथ दमदार फीचर भी

Smartphone Price:देशभर में लोग दिवाली मना रहे हैं और अगर आप दिवाली के दिन अपने लिए या किसी के लिए मोबाइल फोन खरीदना चाहते हैं, तो मार्केट में स्मार्टफोन की कई रेंज मौजूद है। वो भी 10000 रुपए से कम कीमत पर।

चलिए जानते हैं 10000 रुपए से कम कीमत में मिलने वाले स्मार्टफोन के बारे में जानते हैं। इन स्मार्टफोन में 6000mAh तक की बैटरी और 50 मेगापिक्सल तक कैमरा दिया गया है।  

BOLTT EVO स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर 8999 रुपए में दिखाया गया है। जिसमें 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरज है। इसके अलावा 1 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड लगा सकेंगे। स्मार्टफोन में 50MP कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। इसके अलावा 6000mAh की बैटरी दी गई है।  

Ai+ Pluuse 2FE फ्लिपकार्ट पर 999 रुपए में लिस्ट है। जिसमें 4जीबी और 128 जीबी स्टोरेज मिलती है। इसके अलावा 1 टीबी तक का एसडी कार्ड लगा सकते हैं। मोबाइल में 6000mAh की बैटरी और 50 एमपी का कैमरा दिया गया है।    

फ्लिपकार्ट पर XOME XM 17Pro Maxx मोबाइल भी उपलब्ध है। जिसकी कीमत 8999 रुपए है। स्मार्टफोन में 4 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसका लुक iPhone 17 Pro के जैसा है। जिसमें 5000 mAh की बैटरी दी गई है।        

Infinix SMART 8 HD स्मार्टफोन भी फ्लिपकार्ट पर मिल रहा है। जिसकी कीमत 5999 रुपए रखी गई है। स्मार्टफोन में 5000mAh बैटरी दी गई है। इसके अलावा 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है।      

Itel Zeno 300 भी कम दाम में मिल रहा है। मोबाइल की कीमत 8990 रुपए है। इसमें 4जीबी और 64जीबी स्टोरज मिलती है। मोबाइल का 6.56 इंच का एचडी प्लड डिस्प्ले है।           

Also read: 200MP के 3 कैमरे वाला OPPO फोन भारत में होगा लॉन्च, कीमत ₹2.40 लाख तक! जानें फीचर्स

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Apple के फोल्डेबल iPhone Duo को मिला लग्जरी अवतार, 12 राशियों के हिसाब से होगा कस्टमाइज, जानें कितनी है किमत

Foldable iPhone Duo: Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Duo के लिए लग्जरी डिवाइस बनाने वाली कंपनी Caviar ने खास कस्टमाइज्ड कलेक्शन पेश किया है। Zodiac Collection नाम से आए इस कलेक्शन में ग्राहक अपनी राशि के अनुसार फोन का खास डिजाइन तैयार करवा सकते हैं। इसमें गोल्ड, सिल्वर, टाइटेनियम, कीमती रत्न, लेदर और उल्कापिंड जैसे दुर्लभ मटीरियल के विकल्प दिए गए हैं। इसके अलावा अलग-अलग सजावटी फिनिश के जरिए ग्राहक अपने फोन को अपनी पसंद और ज्योतिषीय पहचान के मुताबिक खास लुक दे सकते हैं।

Jio Recharge Plans: जियो ने किया बड़ा धमाका, अब तीन साल नहीं करवाना रिचार्ज, देखें पूरा प्लान

Jio Recharge Plans: रिलायंस जियो ने ग्राहकों के लिए ₹10,000 का नया तीन साल वाला अनलिमिटेड प्लान लॉन्च किया है। एक बार रिचार्ज कराने के बाद ग्राहकों को अगले तीन साल तक दोबारा रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं होगी। कंपनी ने इसे टेलीकॉम इंडस्ट्री में अपनी तरह का पहला प्लान बताया है। खास बात यह है कि ग्राहकों को तीन साल तक मौजूदा कीमत और प्लान में शामिल सभी सुविधाओं का लाभ मिलता रहेगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast