Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं, तन, मन और आत्मा का समन्वय है योग-मुख्यमंत्री

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं, तन, मन और आत्मा का समन्वय है योग-मुख्यमंत्री

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि योग भारत की सनातन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है। योग ने सम्पूर्ण विश्व को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली, मानसिक संतुलन और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त किया है। आज विश्व के अधिकतम देशों में करोड़ों लोग, योग को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बना रहे हैं। योग अब सीमाओं से परे सशक्त समाज का आधार एवं मानवता के कल्याण का वैश्विक माध्यम बन चुका है।

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि योग के द्वारा आज दुनिया में हमारी विशिष्ट पहचान बनी है। योग के लिये दुनिया भारत की ओर देख रही है। योग ने देश व दुनिया को स्वस्थता का भी संदेश दिया है। महान ऋषि पतंजलि ने योग के माध्यम से लोगों को जीने की राह दिखाई है। योग का अभ्यास शरीर, श्वास और मन को जोड़ता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि तन, मन और आत्मा का समन्वय है। उन्होंने कहा कि नियमित योग अभ्यास तनाव कम करने, जीवन को संतुलित बनाए रखने तथा असंभव लक्ष्य को पाने में विशेष भूमिका निभाता है। योग भारत की प्राचीनतम और समृद्ध परम्परा की एक पहचान है। पूरी मनुष्यता को हमारे ऋषि-मुनियों की यह महत्वपूर्ण देन है। योग साधना के द्वारा हम शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड सदियों से योग, आध्यात्मिक साधना और ऋषि-मुनियों की तपस्थली रही है। यहां की समृद्ध आध्यात्मिक परंपरा और प्राकृतिक वातावरण मानवता को स्वास्थ्य, संतुलन और सकारात्मक जीवन का संदेश देते हैं।

Also read: Uttarakhand News:PM किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त, उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों को मिला लाभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार, उत्तराखंड को योग, आयुर्वेद, वेलनेस और प्राकृतिक चिकित्सा के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। नई योग नीति के माध्यम से योग एवं ध्यान केंद्रों को प्रोत्साहन, योग प्रशिक्षकों को सहयोग तथा योग एवं वेलनेस आधारित रोजगार के नए अवसर विकसित किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से प्रतिदिन योग को अपनाने, स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने, नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने तथा योग के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश के युवा योग को जनआंदोलन का स्वरूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे तथा स्वस्थ, समृद्ध और सशक्त उत्तराखंड के निर्माण में सहभागी बनेंगे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: फरीदाबाद में गाड़ी में आग लगाकर की थी फायरिंग, क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को दबोचा

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद के गांव अनंगपुर में गाड़ी में आग लगाने और फायरिंग की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच NIT की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा और मामले की जांच आगे बढ़ा रही है। पुलिस के मुताबिक, वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

ड्यूटी पर आते-जाते समय वर्दी न पहनने वाली एडवाइजरी निकली फर्जी, पंजाब पुलिस ने किया सभी दावों का खंडन

Punjab Police: पंजाब के अमृतसर में ASI हरजीत सिंह की हत्या के बाद पुलिस सुरक्षा को लेकर आज 22 सितंबर 2026 मंगलवार को पुलिस विभाग की तरफ से एक एडवाइजरी जारी की गई। जिसमें पुलिसकर्मियों को अपनी सुरक्षा के लिए ड्यूटी पॉइंट पर आने-जाने के दौरान वर्दी न पहनने का निर्देश दिए गए। लेकिन अब पंजाब पुलिस ने इस एडवाइजरी से साफ इनकार कर दिया।

iPhone 18 Pro लेने की खुशी नहीं रही ज्यादा देर, खरीदने के 3 दिन बाद झपटकर ले गए बदमाश

Uttar Pradesh News: नया आईफोन खरीदने के महज तीन दिन बाद ही युवती के साथ बड़ी वारदात हो गई। ये पूरा मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट का है। जहां बाइक सवार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast