Search KhabarFast

Press ESC to close

छठ यात्रियों के लिए खुशखबरी ! आनंद विहार-भागलपुर जनरल स्पेशल ट्रेन का ऐलान, जानें पूरा रूट और स्टॉपेज लिस्ट

छठ यात्रियों के लिए खुशखबरी ! आनंद विहार-भागलपुर जनरल स्पेशल ट्रेन का ऐलान, जानें पूरा रूट और स्टॉपेज लिस्ट

Anand Vihar Bhagalpur Special Train: छठ महापर्व पर घर जाने की तैयारी कर रहे लाखों बिहारवासियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। दिल्ली में उमड़ी भीड़ और कंफर्म टिकट न मिलने की मार झेल रहे यात्रियों के लिए उत्तर रेलवे ने आनंद विहार टर्मिनल से भागलपुर के लिए अनारक्षित जनरल स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है।

दोपहर 1:45 बजे रवाना होगी स्पेशल ट्रेन

रेलवे प्रशासन ने इस ट्रेन के समय में बदलाव किया है। पहले इसे दोपहर 12:30 बजे चलाने की योजना थी, लेकिन यात्रियों की सुविधा को देखते हुए अब इसे दोपहर 1:45 बजे आनंद विहार टर्मिनल से रवाना किया जाएगा। यह ट्रेन विक्रमशिला एक्सप्रेस (12368) के ही रूट पर चलेगी, इसलिए रास्ते के सभी बड़े स्टेशनों के यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा।

UP से बिहार तक 20 स्टॉपेज, ये है पूरा रूट

आनंद विहार से खुलने के बाद यह स्पेशल ट्रेन उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, अलीगढ़, टूंडला, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज और पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (DDU) पर रुकेगी।वहीं बिहार में प्रवेश करने के बाद बक्सर, आरा, पटना जंक्शन, पटना साहिब, फतुहा, बख्तियारपुर, बाढ़, मोकामा, हाथीदह, लखीसराय, किऊल, जमालपुर और सुल्तानगंज होते हुए भागलपुर पहुंचेगी।

Also read: NDA Success Story: छोटे से गांव की बेटी ने रचा इतिहास, NDA में ऑल इंडिया चौथी रैंक लाई, अब बनेगी सेना में अधिकारी

बिना रिजर्वेशन कर सकेंगे सफर

सबसे बड़ी बात ये है कि यह पूरी तरह से जनरल स्पेशल ट्रेन है। इसमें कोई रिजर्वेशन नहीं होगा। यात्रियों को सिर्फ जनरल टिकट काउंटर से टिकट लेना होगा और ट्रेन में चढ़ना होगा। वेटिंग लिस्ट और कंफर्म टिकट का झंझट ही खत्म।फिलहाल रेलवे ने इस ट्रेन के नंबर की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। इसलिए यात्रा से पहले स्टेशन के पूछताछ केंद्र या डिस्प्ले बोर्ड पर ट्रेन की लाइव जानकारी जरूर चेक कर लें।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

NDA Success Story: छोटे से गांव की बेटी ने रचा इतिहास, NDA में ऑल इंडिया चौथी रैंक लाई, अब बनेगी सेना में अधिकारी

NDA Success Story: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) और नवल एकेडमी (NA) परीक्षा-1, 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में राजस्थान के सीकर जिले की बेटी पंकज कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया स्तर पर चौथा स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। गांव मांडोता की रहने वाली पंकज कुमारी की सफलता अब सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी हुई है।

PM Modi: नक्सलवाद पर जीत के बाद पहली दिवाली, जवानों के बीच पहुंचे PM मोदी; बोले- अब किसी मां की गोद सूनी नहीं होगी

PM Modi Addresess Nation:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ में जवानों के बीच दिवाली मनाई और उन्हें त्योहार की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पीएम मोदी ने नक्सलवाद के खिलाफ मिली सफलता का जिक्र करते हुए जवानों के शौर्य, साहस और बलिदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद पर जीत हासिल करने के बाद यह पहली दिवाली है। जब देश की आंतरिक सुरक्षा मजबूत होती है, तो

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast