Search KhabarFast

Press ESC to close

Jio का नया रिचार्ज प्लान लॉन्च, ₹10,000 में मिलेगी 3 साल की वैलिडिटी; अनलिमिटेड कॉलिंग और 5G डेटा समेत कई फायदे

Jio का नया रिचार्ज प्लान लॉन्च, ₹10,000 में मिलेगी 3 साल की वैलिडिटी; अनलिमिटेड कॉलिंग और 5G डेटा समेत कई फायदे

Jio 3 Year Recharge Plan: रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए नया लॉन्ग-टर्म प्रीपेड रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसकी 3 साल यानी 36 महीने की वैलिडिटी है। अब ग्राहकों को बार-बार मोबाइल रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं होगी। कंपनी ने इस प्लान की कीमत 10,000 रुपये रखी है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 2.5GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड 5G इंटरनेट के साथ कई डिजिटल सुविधाएं भी मिलेंगी। यह प्लान 7 नवंबर 2026 से देशभर में उपलब्ध हो गया है।

जियो के इस नए प्लान में ग्राहकों को एक बार रिचार्ज कराने पर पूरे 1,095 दिनों तक कनेक्टिविटी का फायदा मिलेगा। इसके तहत मिलने वाले प्रमुख बेनिफिट्स इस प्रकार हैं:

बेनिफिट-डिटेल                        
कीमत   - ₹10,000                       
वैलिडिटी    -1,095 दिन (3 साल)             
कॉलिंग      -सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड      
डेली डेटा    -2.5GB हाई-स्पीड डेटा          
5G इंटरनेट   -अनलिमिटेड 5G डेटा             
SMS -100 SMS प्रतिदिन              
OTT -JioHotstar Mobile + Hollywood 
अन्य सुविधा   -Canva Pro Lite (12 महीने)     
|क्लाउड स्टोरेज - 50GB JioAICloud              

JioHotstar और Canva का भी मिलेगा फायदा

इस रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को इंटरनेट और कॉलिंग के अलावा एंटरटेनमेंट और प्रोडक्टिविटी से जुड़ी सुविधाएं भी मिलेंगी। इसमें JioHotstar Mobile + Hollywood का एक्सेस शामिल है। इसके जरिए यूजर्स लाइव स्पोर्ट्स, फिल्मों और वेब सीरीज का आनंद ले सकेंगे।

इसके अलावा, ग्राहकों को 12 महीने के लिए Canva Pro Lite का सब्सक्रिप्शन और 50GB JioAICloud स्टोरेज भी मिलेगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि Canva Pro Lite की वैलिडिटी 12 महीने ही है, जबकि मोबाइल रिचार्ज की वैलिडिटी 3 साल रहेगी।

हर दिन का खर्च पड़ेगा करीब ₹9.13

अगर इस प्लान की कीमत को तीन साल की वैलिडिटी के हिसाब से देखें तो ग्राहकों को प्रतिदिन करीब 9.13 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं, जियो के 3,599 रुपये वाले सालाना प्लान को तीन बार रिचार्ज कराने पर कुल 10,797 रुपये खर्च होंगे। ऐसे में नया 10,000 रुपये वाला प्लान लेने पर 797 रुपये की बचत हो सकती है। यह तुलना मौजूदा रिचार्ज कीमतों के आधार पर है।        

Also read: Viral Video: दिवाली पर कर्मचारियों को दिया 1-1 लाख बोनस, 50 लोगों को खास तोहफा देकर जीता दिल

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

छठ यात्रियों के लिए खुशखबरी ! आनंद विहार-भागलपुर जनरल स्पेशल ट्रेन का ऐलान, जानें पूरा रूट और स्टॉपेज लिस्ट

Anand Vihar Bhagalpur Special Train: छठ महापर्व पर घर जाने की तैयारी कर रहे लाखों बिहारवासियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। दिल्ली में उमड़ी भीड़ और कंफर्म टिकट न मिलने की मार झेल रहे

PM Modi: नक्सलवाद पर जीत के बाद पहली दिवाली, जवानों के बीच पहुंचे PM मोदी; बोले- अब किसी मां की गोद सूनी नहीं होगी

PM Modi Addresess Nation:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ में जवानों के बीच दिवाली मनाई और उन्हें त्योहार की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पीएम मोदी ने नक्सलवाद के खिलाफ मिली सफलता का जिक्र करते हुए जवानों के शौर्य, साहस और बलिदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद पर जीत हासिल करने के बाद यह पहली दिवाली है। जब देश की आंतरिक सुरक्षा मजबूत होती है, तो

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast