Search KhabarFast

Press ESC to close

उत्तरकाशी में बादल फटने से बिगड़े हालात, SDRF और NDRF का बचाव अभियान जारी

उत्तरकाशी में बादल फटने से बिगड़े हालात, SDRF और NDRF का बचाव अभियान जारी

Uttarkashi Cloudburst: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले की बड़कोट में बादल फटने से भारी तबाही मची है। इस प्राकृतिक आपदा के कारण पूरे इलाके में भारी बारिश और मलबे का प्रवाह हुआ। जिससे यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-94) पर सिलाई बैण्ड के पास दो से तीन स्थानों पर मलबा जमा हो गया, जिसके चलते मार्ग अवरुद्ध हो गया। जिसके बाद स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमों को तुरंत बचाव और राहत कार्य में जुट गई।

उत्तरकाशी के बड़कोट में फटा बादल

दरअसल, शनिवार को उत्तरकाशी जिले की बड़कोट तहसील के सिलाई बैण्ड क्षेत्र में बादल फटने की घटना सामने आई। इस घटना की सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF), स्थानीय पुलिस, और राजस्व विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार, बड़कोट-यमुनोत्री मार्ग पर बालिगढ़ में एक निर्माणाधीन होटल साइट को भारी नुकसान पहुंचा है। वहीं, उत्तरकाशी के जिला मजिस्ट्रेट प्राशांत ने बताया कि SDRF और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीमें घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य में जुट गई हैं।

राहत और बचाव कार्य जारी

SDRF और पुलिस की टीमें कठिन परिस्थितियों में बचाव अभियान चला रही हैं। लगातार बारिश और अवरुद्ध मार्गों के कारण राहत कार्यों में चुनौतियां आ रही हैं। लेकिन टीमें प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने और आवश्यक सहायता प्रदान में लगी हुई है। जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री वितरण और बुनियादी सुविधाओं को बहाल करने के लिए तत्काल कदम उठाए हैं।

इसके अलावा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थिति पर नजर रखने और प्रभावित लोगों को तुरंत सहायता प्रदान करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। वहीं, प्रभावित लोगों को सहायता राशि वितरित करने के निर्देश भी दिए हैं। दूसरी तरफ, मौसम विभाग ने उत्तरकाशी सहित कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जिसके चलते प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें हाई अलर्ट पर हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Aaj Ka Mausam: 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान की भी चेतावनी जारी

Aaj Ka Mausam:देश के कई राज्यों में बढ़ रहा तापमान के बीच मौसम विभाग ने यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल, असम, मेघालय समेत देश के 13 राज्यों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जगहों पर 50 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार सके तेज हवाएं चलने की संभावना है।

Delhi News: पीएम मोदी का बड़ा बयान, मध्यम वर्ग के जीवन स्तर को बेहतर बनाने पर NDA सरकार का फोकस

Delhi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को NDA सरकार के उस फ़ोकस पर ज़ोर दिया जो मध्यम वर्ग के जीवन को बेहतर बनाने पर है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने अवसर बढ़ाने, बुनियादी ढांचे को मज़बूत करने और नागरिकों पर रोज़मर्रा के बोझ को कम करने के लिए काम किया है, क्योंकि 10 जून को सरकार के 12 साल पूरे हो रहे हैं।

पीएम मोदी ने अमेरिका-ईरान बातचीत का किया समर्थन, क्षेत्रीय शांति बहाली की अपील

US-Iran Deal: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच अमेरिका और ईरान के बीच शांति बातचीत का पीएम मोदी ने स्वागत किया। साथ ही उन्होंने क्षेत्र में शांति और स्थिरता को जल्द बहाल करने और समुद्री आवाजाही की आज़ादी सुनिश्चित करने पर ज़ोर दिया। प्रधानमंत्री ने बताया कि इस टकराव की वजह से कई देशों में गंभीर आर्थिक संकट पैदा हुआ और लोगों की जान भी गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast