Uttarakhand News: उत्तराखंड के खटीमा स्थित पूर्णागिरि मंदिर परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया और साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। साथ ही प्रदेश की जनता से अपील भी की।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण भी किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और हरियाली ही स्वस्थ समाज की नींव हैं और इसके लिए जनभागीदारी बेहद जरूरी है।
सीएम धामी ने प्रदेशवासियों से की अपील
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे अपने घर, मोहल्ले और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लें और अधिक से अधिक पौधे लगाकर प्रकृति के संरक्षण में योगदान दें। उन्होंने कहा कि जब तक आम जनता इसमें शामिल नहीं होगी, तब तक स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का रूप नहीं दिया जा सकता।