Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा के टोहाना में दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर खेत में पलटी बस, 3 की मौत

Haryana News: हरियाणा के टोहाना में दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर खेत में पलटी बस, 3 की मौत

Haryana News: हरियाणा के टोहाना में फ एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां बस अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायल को पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया और हादसे की जांच में जुट गई।

घटना सोमवार सुबह की है। फतेहाबाद से टोहाना आ रही विशाल टूर एंड ट्रेवल की 52 सीटर बस गांव अमानी व भोडी के बीच अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। हादसे में एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनभर से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों को नागरिक अस्पताल टोहाना में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी बीर सिंह पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस कर्मचारी राजेश ने बताया कि बस पलटने की सूचना पर टीम मौके पर पहुंची थी। अभी तक तीन मौतों की पुष्टि हुई है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

Also read: गुरुग्राम में दो साल तक घर में कैद रही महिला, प्रशासन और सामाजिक संगठनों ने की संयुक्त कार्रवाई

बस में सवार यात्रियों ने चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। गांव चंदड निवासी एक यात्री राममेहर ने बताया कि वह टोहाना जाने के लिए बस में चढ़ा था। ड्राइवर शुरू से ही तेज गति से बस चला रहा था। गांव भोडी के पास बस बेकाबू होकर खेत में जा पलटी। हादसे की सूचना पर राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाने में मदद की और प्रशासन को राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए।

पुलिस के अनुसार, बस में करीब 50-55 सवारियां थीं। स्थानीय लोगों की मदद से शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला गया। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया जाएगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा के नारनौल में सनसनीखेज वारदात, पत्नी ने पति की चाकू मारकर की हत्या, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Haryana News: हरियाणा के नारनौल में सदर थाना के गांव में एक पत्नी ने अपने पति की चाकू मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद महिला वहां से फरार हो गई। महिला व युवक की तीन साल पहले ही शादी हुई थी। ये दोनों की दूसरी शादी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर इस मामले की जांच में जुट गई।

Haryana Roadways : हरियाणा रोडवेज की कनीना से चित्तौड़गढ़ के लिए सीधी बस सेवा शुरू, यहाँ देखें रूट और टाइम टेबल

Haryana Roadways : हरियाणा में रोडवेज यात्रियों के लिए अच्छी खबर आई है। हरियाणा रोडवेज ने कनीना से चित्तौड़गढ़ के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू कर दी है।

Haryana Roadways : हरियाणा रोडवेज की कालका से हरिद्वार के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू, यहाँ देखें रूट और टाइम टेबल

Haryana Roadways : हरियाणा में रोडवेज यात्रियों के लिए अच्छी खबर आई है। हरियाणा रोडवेज ने कालका से हरिद्वार के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू कर दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast