Search KhabarFast

Press ESC to close

US News: अमेरिका के सिएटल में फायरिंग का तांडव, स्पेस नीडल के पास गोली लगने से 2 की मौत

US News: अमेरिका के सिएटल में फायरिंग का तांडव, स्पेस नीडल के पास गोली लगने से 2 की मौत

US News: अमेरिका का सिएटल शहर रविवार की शाम गोलियों की तड़तड़ाहट से दल गया है। इस गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए। इनमें कुछ बच्चे भी शामिल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया।

CNN ने फायर अधिकारियों के हवाले से बताया कि रविवार शाम सिएटल फूड फेस्टिवल में हुई गोलीबारी की घटना में दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। जिनमें एक बच्चा भी शामिल है। फायर अधिकारियों का हवाला देते हुए CNN ने बताया कि गोलीबारी शहर के मशहूर 'स्पेस नीडल' से बस एक ब्लॉक दूर हुई। सिएटल फायर डिपार्टमेंट ने कहा कि उसे शाम 6 बजे (स्थानीय समय) के ठीक बाद सिएटल सेंटर में गोलीबारी की सूचना मिली थी।

फायर डिपार्टमेंट ने एक बयान में कहा कि घटनास्थल पर ही दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया और चार अन्य लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जिनमें सबसे छोटा बच्चा 2 साल का था। हार्बरव्यू मेडिकल सेंटर ने बताया कि सभी घायलों को गोली लगी थी और एक महिला की हालत गंभीर है। अस्पताल ने आगे बताया कि चार मरीजों को हाथ, पैर, पेट और पैर के निचले हिस्से में चोटें आई थीं।

फायर अधिकारियों ने यह भी बताया कि एक महिला ने अस्पताल जाने से इनकार कर दिया। अमेरिकी ब्रॉडकास्टर के अनुसार, अधिकारियों ने संदिग्ध के बारे में या किसी को हिरासत में लिए जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। गोलीबारी की वजह अभी पता नहीं चल पाई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

मिडिल ईस्ट युद्ध का असर बरकरार...पाकिस्तान में शादियों के खानपान से लेकर बाजारों की टाइमिंग समेत कई चीजों पर रोक

Fuel Crisis In Pakistan: पाकिस्तान में तेल की बढ़ती कीमतों और ऊर्जा संकट का असर दिखने लगा है। सरकार ने इस्लामाबाद में दुकानों, बाजारों और शॉपिंग मॉल को रात 9 बजे तक बंद करने का फरमान जारी किया है। शादी हॉल और मैरक्वी को रात 10 बजे बंद करना होगा। वहीं, रेस्टोरेंट और कैफे रात 11 बजे तक खुले रहेंगे।

अमेरिका के रूस-ईरान प्रतिबंध कानून पर भारत का जवाब, ऊर्जा सुरक्षा पर नहीं बदलेगा रुख

अमेरिकी कांग्रेस ने रूस और ईरान पर प्रतिबंधों से जुड़ा एक अहम विधेयक पारित कर दिया है। इस कानून में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100 प्रतिशत तक अतिरिक्त टैरिफ लगाने का अधिकार दिया गया है।

Pakistan News: पाकिस्तान में नमाज के वक्त बड़ा धमाका, मस्जिद में सुसाइड ब्लास्ट से 15 की मौत

Pakistan News: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में शुक्रवार यानी नमाज के दिन एक जबरदस्त धमाका हुआ। इस घटना में करीब 15 लोगों की मौत हो गई। साथ ही कई लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पाकिस्तान पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया। साथ ही घटना की जांच में जुट गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast