Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला हरियाणा का रोहतक शहर, एक व्यक्ति हुआ घायल, पुलिस जांच में जुटी

Haryana News: गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला हरियाणा का रोहतक शहर, एक व्यक्ति हुआ घायल, पुलिस जांच में जुटी

Haryana News: हरियाणा के रोहतक शहर की दिल्ली बाई पास के नजदीक ओमैक्स सिटी में बीती रात एक व्यक्ति पर अज्ञात बदमाशों ने गोली चलाकर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में घायल व्यक्ति की कमर में गोली लगी है, जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर आईएमटी थाना पुलिस और सीआईए की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

घायल की पहचान 48 वर्षीय लवलेश उर्फ पप्पू पंडित फाइनेंसर निवासी गांव डीघल, हाल ओमैक्स सिटी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि लवलेश ओमैक्स सिटी में चार मंजिला मकान का निर्माण करवा रहा है। जानकारी के अनुसार रात करीब 8 बजे के बाद लवलेश सड़क में टहल रहा था। इसी दौरान पैदल आए दो युवकों ने उस पर अचानक फायरिंग कर दी। एक गोली उसकी कमर में लगी। गोली लगने के बाद लवलेश जान बचाने के लिए मौके से भागा और फोन पर परिजनों को सूचना देते हुए मदद के लिए बुलाया। इसके बाद वह अपने घर पहुंचा, कार की चाबी ली और स्वयं ही निजी अस्पताल पहुंच गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ओमैक्स सिटी में फायरिंग की सूचना मिलने पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पता चला कि एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हुआ है और उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है तथा घायल के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Also read: Haryana: हरियाणा में सोलर कनेक्शन लगवाना हुआ आसान, अब एक कॉल पर मिलेगी पूरी जानकारी

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में हमले के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

उधर वहीं एक निर्माणाधीन मकान में चौकीदार ने बताया कि एक एंकल पैदल जा रहे थे मोबाइल पर बोल रहे किसी ने उसको गोली मार दी। उसका यहां कुछ दूर पर मकान बन रहा है। वह खुद ही आया और अपनी गाड़ी लेकर हॉस्पिटल गया था।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana: हरियाणा के इस जिले में 2000 एकड़ में होगी प्राकृतिक खेती, नुकसान की भरपाई करेगी सरकार

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के श्रीमद्भगवद्गीता सदन में आयोजित प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और क्लस्टर गठन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा भी उपस्थित रहे।

ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, बेटी की बेरहमी से हत्या, आत्महत्या और सर्पदंश का ड्रामा रचकर शव जलाया, 4 आरोपी गिरफ्तार

UP News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के संडीला थाना क्षेत्र में ऑनर किलिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बिना बताए घर से जाने से नाराज पिता और भाइयों आदि ने मिलकर अपनी 19 वर्षीय बेटी की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, मामले को छुपाने के लिए आरोपियों ने मृतका के शव पर सांप के काटने और आत्महत्या के फर्जी निशान बनाए और पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर उसे जलाकर साक्ष्य नष्ट कर दिए। संडीला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पिता और दो भाइयों सहित कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast