Search KhabarFast

Press ESC to close

शिमला-मनाली से भी ज्यादा खूबसूरत हैं हिमाचल के ये 5 ड्रीम विलेज, गर्मी में मिलेगा ठंड का असली मजा

शिमला-मनाली से भी ज्यादा खूबसूरत हैं हिमाचल के ये 5 ड्रीम विलेज, गर्मी में मिलेगा ठंड का असली मजा

Himachal Hill Stations: इस वक्त उत्तर भारत में भीषण गर्मी कहर ढहा रही है। सूरज की उगलती हुई आग से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। तो वहीं, दक्षिण भारत में मॉनसून की एंट्री हो चुकी है। लेकिन उत्तर भारत में गर्मी ही झेलनी पड़ेगी। ऐसे में अगर आप गर्मी से बचने के लिए घूमने की योजना बना रहे है, तो अपनी लिस्ट में हिमाचल प्रदेश जरूर ऐड करें।

हिमाचल प्रदेश अपनी बर्फीली वादियों, शांत पहाड़ों और प्राकृतिक खूबसूरती के लिए दुनिया भर में मशहूर है। यहां कई ऐसे छोटे-छोटे गांव हैं, जहां जून की तपती गर्मी में भी ठंडक का एहसास होता है। तो चलिए उन गांवों के बारे में जानते हैं, जहां आपको ठंडक के साथ सुकून भरा अनुभव भी मिलेगा।

1. कल्पा गांव (किन्नौर)

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले का कल्पा गांव पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है। यहां से आपको कैलाश पर्वत का सबसे खूबसूरत व्यू पॉइंट दिखने को मिलता है। यहां से सुबह-सुबह सनराइज में बर्फ से ढकी बर्फीली वादियां और ज्यादा चमकते नजर आते हैं। रोमांटिक वीकेंड या फैमिली ट्रिप के लिए ये गांव एकदम बेस्ट है। इसके अलावा पास ही रेकॉन्ग पियो और शांगला घाटी भी घूम सकते हैं।

2. छितकुल गांव (किन्नौर)

भारत-तिब्बत बॉर्डर पर बसा छितकुल हिमाचल का सबसे खूबसूरत और शांत गांव माना जाता है। यहां बस्पा नदी के किनारे लकड़ी के पारंपरिक घर, सेब के बागान और दूर-दूर तक बर्फ से ढकी चोटियां नजर आती हैं। खास बात यह है कि यह भारत का आखिरी गांव है। यहां आप ट्रेकिंग, नेचर वॉक और लोकल संस्कृति का अनुभव कर सकते हैं।

Also read: सिर्फ ₹25,400 और... तिरुपति, रामेश्वरम समेत 5 धामों के दर्शन, IRCTC ने लॉन्च किया सस्ता टूर पैकेज

3.  जिभी गांव (तीर्थन घाटी)

हिमाचल के कुल्लू जिले की तीर्थन घाटी वैली में बसा जिभी गांव जून की गर्मी से भागने के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन में से एक हैं। यहां आपको चारो तरफ घने देवदार के जंगल, छोटे-छोटे झरने, लकड़ी के कॉटेज देखने को मिलेगा। नेचर लवर्स के लिए ये जगह एकदम बेस्ट हैं।

4. बरोट वैली (मंडी)

बरोट वैली हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में स्थित एक बेहद खूबसूरत, शांत और ऑफबीट हिल स्टेशन है। घाटी अपनी प्राकृतिक सुंदरता, हरी-भरी वादियों और उहल नदी के साफ पानी के लिए जानी जाती है। यहां आपको ट्राउट फिशिंग, छोटे-छोटे ट्रेक और लोकल होमस्टे का अनुभव मिलता है।

5. शोजा (बंजार घाटी)

शोजा गांव हिमाचल प्रदेश की बंजार घाटी (सिराज वैली) में बसा एक गांव हैं, जो बेहद खूबसूरत और शांत माना जाता है।  यहां से आसपास के पहाड़ों, घने जंगलों और सनसेट का नजारा मन को लुभाने वाला होता है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दलेर मेहंदी विवाद पर CM धामी की एंट्री, सिंगर को फोन कर कहा- ‘घटनाक्रम को पीछे छोड़ आगे बढ़ें’

Dehradun : मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़ा विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा जनता के सामने दलेर मेहंदी का अपमान करने और उन पर शराब पीकर गाने का आरोप लगाने के बाद मामला तूल पकड़ गया था।

दिल्ली टू पटना अब सिर्फ 13 घंटो में...छठ-दिवाली के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, 16 कोच की स्पेशल वंदे भारत तय करेगी 994KM का सफर

इस बार अगर आप दीवाली और छठ के लिए बिहार जाने का प्लान बना रहे है, तो आपको किफायती दामों में 16 कोच वाली स्पेशल वंदे भारत का विकल्प मिल रहा है। इसका संचालन 16 अक्टूबर से होगा, जिससे दिल्ली से पटना का सफर लगभग 13 घंटों में पूरा किया जा सकेगा।

दिवाली-छठ पर घर जाना होगा और भी आसान, रेलवे ने इन रूट्स को दी स्पेशल ट्रेनों की सौगात; यहां देखें पूरा शेड्यूल

Railways Special Train: दिवाली और छठ पर घर जाने का प्लान बना रहे है यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने स्पेशल व्यवस्था की है। त्योहारों में भारी भरकम भीड़ को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे ने अलग-अलग रूट पर स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। इन सेवाओं में मध्य प्रदेश से बिहार को जोड़ने की कोशिश की गई है। इस सुविधा से यात्रियों को कन्फर्म सीट के साथ भीड़-भाड़ से भी राहत मिलेगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast