Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, इन लोगों को मिलेंगे 2 लाख रुपये

Haryana: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, इन लोगों को मिलेंगे 2 लाख रुपये

Haryana News: हरियाणा श्रम विभाग द्वारा निर्माण श्रमिकों के कल्याण के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन्हीं प्रयासों के तहत पंजीकृत निर्माण कामगारों को मकान खरीदने या निर्माण के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

2 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण

इस योजना के अंतर्गत पात्र निर्माण श्रमिकों को अधिकतम 2 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण दिया जाता है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य उन निर्माण श्रमिकों की मदद करना है, जिनके पास अक्सर स्थायी आवास की सुविधा नहीं होती। 

आवेदन के लिए जरूरी शर्तें और दस्तावेज

योजना का लाभ लेने के लिए श्रमिकों को कुछ निर्धारित शर्तों को पूरा करना होगा। इसके तहत आवेदक का श्रम विभाग में पंजीकरण अनिवार्य है और कम से कम पांच वर्षों की नियमित सदस्यता जरूरी है।

इसके अलावा, आवेदन करते समय क्लेम फॉर्म-14 के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य है। आवेदक की आयु 60 वर्ष से कम होनी चाहिए और 60 वर्ष की आयु पूरी होने में कम से कम 8 वर्ष का समय शेष होना आवश्यक है।

ब्याज मुक्त ऋण होने के कारण श्रमिकों पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव नहीं पड़ता। वे आसानी से ऋण चुकाकर अपने घर का सपना पूरा कर सकते हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana: हरियाणा के इस जिले में 2000 एकड़ में होगी प्राकृतिक खेती, नुकसान की भरपाई करेगी सरकार

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के श्रीमद्भगवद्गीता सदन में आयोजित प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और क्लस्टर गठन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा भी उपस्थित रहे।

Haryana News: गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला हरियाणा का रोहतक शहर, एक व्यक्ति हुआ घायल, पुलिस जांच में जुटी

Haryana News: हरियाणा के रोहतक शहर की दिल्ली बाई पास के नजदीक ओमैक्स सिटी में बीती रात एक व्यक्ति पर अज्ञात बदमाशों ने गोली चलाकर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में घायल व्यक्ति की कमर में गोली लगी है, जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर आईएमटी थाना पुलिस और सीआईए की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, बेटी की बेरहमी से हत्या, आत्महत्या और सर्पदंश का ड्रामा रचकर शव जलाया, 4 आरोपी गिरफ्तार

UP News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के संडीला थाना क्षेत्र में ऑनर किलिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बिना बताए घर से जाने से नाराज पिता और भाइयों आदि ने मिलकर अपनी 19 वर्षीय बेटी की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, मामले को छुपाने के लिए आरोपियों ने मृतका के शव पर सांप के काटने और आत्महत्या के फर्जी निशान बनाए और पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर उसे जलाकर साक्ष्य नष्ट कर दिए। संडीला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पिता और दो भाइयों सहित कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast