Story Of Manav Suthar:आईपीएल खत्म होने के बाद एक बार फिर टीम इंडिया एक्शन में नजर आ रही है। फिलहाल टीम इंडिया ब्लू नहीं सफेद जर्सी में मैदान पर पसीना बहा रही है। अफगानिस्तान के खिलाफ चल रहे टेस्ट मैच में भारत जीत की तरफ अग्रसर है। इस मैच में बल्लेबाज के अलावा गेंदबाज भी अपना दमदार प्रदर्शन दिखा रहे हैं।
भारत की तरफ से अपना डेब्यू मैच खेल रहे मानव सुथार ने अपनी चमक बिखेरी। वह फाइव विकेट हॉल पूरा करने में सफल रहे। मुल्लांपुर में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट में उन्होंने ये उपलब्धी हासिल की है।
कौन हैं मानव सुथार
मानव सुथार का जन्म राजस्थान के श्रीगंगानगर में हुआ था। उनके पिता जगदीश सुथार एक स्कूल में पीटी शिक्षक थे। उन्होंने 2022 में रणजी ट्रॉफी में पदार्पण किया और लगातार शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत 'ए' और इमर्जिंग एशिया कप का हिस्सा बने। अफगानिस्तान के खिलाफ अपने टेस्ट पदार्पण के समय उन्होंने इतिहास रचा। वह अपने टेस्ट करियर के पहले ही ओवर में विकेट लेने वाले भारत के 8वें गेंदबाज बन गए। मानव सुथार भारतीय गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं, जो बाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी करते हैं और निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी भी करते हैं।
Also read: वैभव सूर्यवंशी को कब तक मिलेगा टीम इंडिया का टिकट, BCCI ने साफ शब्दों में बताया
भारत-अफगानिस्तान मैच का हाल
भारत और अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में भारतीय टीम मजबूत स्थिति में हैं। मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने रनों के अंबार लगा दिए। भारत की तरफ से केएल राहुल और कप्तान शुभमन गिल ने क्रमश: 100 और 126 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी के दम पर भारत ने 8 विकेट खोकर 564 रनों पर पारी घोषित कर दी। वहीं, अफगानिस्तान की पहली पारी मात्र 152 रनों पर सीमट गई। वहीं, दूसरी पारी में अफगानिस्तान ने खबर लिखने तक बगैर विकेट खोए 18 रन बनाए हैं।