Search KhabarFast

Press ESC to close

ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, बेटी की बेरहमी से हत्या, आत्महत्या और सर्पदंश का ड्रामा रचकर शव जलाया, 4 आरोपी गिरफ्तार

ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, बेटी की बेरहमी से हत्या, आत्महत्या और सर्पदंश का ड्रामा रचकर शव जलाया, 4 आरोपी गिरफ्तार

UP News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के संडीला थाना क्षेत्र में ऑनर किलिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बिना बताए घर से जाने से नाराज पिता और भाइयों आदि ने मिलकर अपनी 19 वर्षीय बेटी की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, मामले को छुपाने के लिए आरोपियों ने मृतका के शव पर सांप के काटने और आत्महत्या के फर्जी निशान बनाए और पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर उसे जलाकर साक्ष्य नष्ट कर दिए। संडीला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पिता और दो भाइयों सहित कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

संडीला थाना क्षेत्र के ग्राम समदखेड़ा के रहने वाले रामदयाल की 19 वर्षीय पुत्री शुभी 3-4 जून 2026 की रात करीब 12 बजे बिना बताए कहीं चली गई थी। सुबह करीब 4 बजे वह खुद वापस घर लौट आई। इस बात से नाराज होकर युवती के पिता रामदयाल जो कि शराब के नशे में थे ने अपने पुत्र मुनेश और सुरेश और माधुरी के साथ मिलकर शुभी के साथ बुरी तरह मारपीट की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद सांप काटने का बहाना बनाने के लिए पहले सुई से निशान बनाये फिर आत्महत्या के लिए फांसी का प्रबंध कर उसके शव को जला दिया गया।इस मामले में मृतका की माँ मिथिलेशा पत्नी रामदयाल ने जब तहरीर दी तो हड़कम्प मच गया।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जब आरोपियों को गिरफ्तार किया और गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस टीम ने अभियुक्तों से कड़ाई से पूछताछ की, तो चौंकाने वाला सच सामने आया।

आरोपियों ने कबूल किया अपना गुनाह

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने कुबूल किया कि हत्या के बाद वे कानूनी कार्रवाई से बचना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने सांप के काटने का नाटक किया और घटना का स्वरूप बदलने के लिए आरोपियों ने कपड़े सिलने वाली सुई से मृतका के शरीर पर सांप के काटने सर्पदंश के फर्जी निशान बनाए।मामले को खुदकुशी दिखाने के उद्देश्य से मृतका के गले पर फंदे के निशान भी बनाए गए।पुलिस और कानून से बचने के लिए उन्होंने बिना किसी स्थानीय प्रशासन या पुलिस को सूचना दिए, शुभी के शव को चुपचाप बाग में ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया ताकि कोई सबूत न बचे।

इस मामले में मृतका की मां मिथलेशा पत्नी रामदयाल ने थाना संडीला पर तहरीर दी थी। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया।फील्ड यूनिट ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की। संडीला पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए घटना में शामिल चारों नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है जिनमे मुनेश और भाई सुरेश,रामदयाल पिता माधुरी पत्नी मुनेश भाभी शामिल है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana: हरियाणा के इस जिले में 2000 एकड़ में होगी प्राकृतिक खेती, नुकसान की भरपाई करेगी सरकार

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के श्रीमद्भगवद्गीता सदन में आयोजित प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और क्लस्टर गठन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा भी उपस्थित रहे।

Haryana News: गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला हरियाणा का रोहतक शहर, एक व्यक्ति हुआ घायल, पुलिस जांच में जुटी

Haryana News: हरियाणा के रोहतक शहर की दिल्ली बाई पास के नजदीक ओमैक्स सिटी में बीती रात एक व्यक्ति पर अज्ञात बदमाशों ने गोली चलाकर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में घायल व्यक्ति की कमर में गोली लगी है, जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर आईएमटी थाना पुलिस और सीआईए की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast