Search KhabarFast

Press ESC to close

भारत में जल्द लॉन्च होगा Samsung Galaxy A27, जानें कीमत और फीचर्स

भारत में जल्द लॉन्च होगा Samsung Galaxy A27, जानें कीमत और फीचर्स

Samsung Galaxy A27: ऐसा माना जा रहा है कि सैमसंग एक बार फिर अपनी Galaxy A-सीरीज को विस्तार देने की तैयारी में है। इसी कड़ी में आने वाला Samsung Galaxy A27 अब अमेरिकी FCC सर्टिफिकेशन डेटाबेस में दिखाई दिया है, जिससे इसके जल्द लॉन्च होने के संकेत मिल रहे हैं।

हालांकि FCC लिस्टिंग में डिवाइस के हार्डवेयर के बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन पिछले बेंचमार्क और लीक्स के आधार पर इसके फीचर्स को लेकर एक स्पष्ट तस्वीर सामने आने लगी है।

जुलाई 2026 तक लॉन्च की संभावना

रिपोर्ट्स के अनुसार Galaxy A27 को दो अलग-अलग मॉडल नंबरों के साथ FCC डेटाबेस में देखा गया है, जो अलग-अलग बाजारों के लिए वेरिएंट हो सकते हैं। इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों का मानना है कि सैमसंग इसे जुलाई 2026 के अंत तक लॉन्च कर सकता है।

स्पेसिफिकेशन्स

फोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट मिलने की संभावना है। इसके साथ 6GB रैम और Android 16 (out-of-the-box) दिए जाने की उम्मीद है। इसमें 6.7-इंच की बड़ी AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी।

Also read: Google Pixel 10 पर मिल रही ₹13,000 से अधिक की छूट, जानें क्या है ऑफर

डिवाइस में 5000mAh बैटरी के साथ 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होने की संभावना है, जो इसे एक बैलेंस्ड बैटरी परफॉर्मेंस देगी। लीक हुए रेंडर्स के अनुसार Galaxy A27 को ब्लैक, पिंक और लाइट ब्लू जैसे कलर ऑप्शंस में लॉन्च किया जा सकता है। फोन में पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है।

इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा (OIS सपोर्ट के साथ), 5MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 2MP मैक्रो सेंसर, 12MP फ्रंट कैमरा (सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए) मिलेगा।

डिजाइन और डायमेंशन

फोन का वजन लगभग 200 ग्राम और साइज करीब 162.4 x 78.2 x 7.8mm होने की उम्मीद है, जो इसे स्लिम लेकिन बड़ा डिस्प्ले डिवाइस बनाता है।

Also read: Jio का धमाकेदार ऑफर! 200 रुपये में 30GB डेटा, एक ही प्लान में Live TV और 15 OTT ऐप्स

भारत में संभावित कीमत

पिछले मॉडल Samsung Galaxy A26 की शुरुआती कीमत ₹24,999 रही थी। लेकिन बढ़ती कीमतों के ट्रेंड को देखते हुए Galaxy A27 की भारत में शुरुआती कीमत लगभग ₹30,000 से ₹35,000 के बीच हो सकती है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

WWDC 2026 में iOS 27 पर रहेगा सबकी नजर, AI फीचर्स के साथ कई बड़े बदलाव संभव

टेक कंपनी एपल अपने सालाना वर्ल्डवाइड डेवलपर कॉन्फ्रेंस (WWDC 2026) का आयोजन करने जा रही है। इस इवेंट में कंपनी अपने नए सॉफ्टवेयर अपडेट्स और तकनीकी फीचर्स का ऐलान करेगी।

Google Pixel 10 पर मिल रही ₹13,000 से अधिक की छूट, जानें क्या है ऑफर

अगर आप भी नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। Google Pixel 10 फिलहाल Amazon पर ₹13,000 से अधिक की छूट के साथ उपलब्ध है। आपको बता दें कि Google Pixel 10 को भारत में ₹79,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast