Search KhabarFast

Press ESC to close

टीम इंडिया में सेलेक्शन से पहले ही सूर्यवंशी ने ठोका था बड़ा दावा, राजस्थान रॉयल्स ने जारी किया वीडियो

टीम इंडिया में सेलेक्शन से पहले ही सूर्यवंशी ने ठोका था बड़ा दावा, राजस्थान रॉयल्स ने जारी किया वीडियो

Vaibhav Sooryavanshi Reveles His Plan:वैभव सूर्यवंशी का टीम इंडिया में सफर शुरू हो चुका है। राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए  वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 सीजन में अपनी बल्लेबाजी से चौके-छक्कों, रनों और रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी।

आईपीएल में यादगार प्रदर्शन का इनाम उन्हें टीम इंडिया में सेलेक्शन के रूप में मिल गया है। वैभव को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में चुना गया है। जबकि एशियन गेम्स 2026 में दिखेंगे। अब वैभव ने बताया है कि टीम इंडिया को लेकर उनका प्लान क्या है।

राजस्थान रॉयल्स ने जारी किया वीडियो

शनिवार यानी 6 जून को बीसीसीआई की सेलेक्शन कमेटी ने अलग-अलग सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा की, जिसमें श्रेयस अय्यर की कप्तानी के अलावा वैभव सूर्यवंशी के सेलेक्शन ने सुर्खियां बंटोरी। इस ऐलान के एक दिन बाद ही वैभव की आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने उनका एक इंटरव्यू पोस्ट किया है। जिसमें टीम के मैनेजर रोमी भिंडर उनसे बातचीत करते दिख रहे हैं। हालांकि, ये इंटरव्यू उनके सेलेक्शन से पहले का था। जिसमें उन्होंने अपना प्लान बताया है।  

Also read: IPL 2026: सूर्यवंशी का फाइनल मुकाबला खेलने का सपना टूटा, जानें अब कितने दिनों बाद मैदान पर आएंगे नजर

वैभव सूर्यवंशी ने बताया अपना प्लान

जब वैभव से पूछा गया है कि टीम इंडिया में उनका क्या लक्ष्य है। इस पर वैभव ने कहा कि वो तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए खेलना चाहते हैं और सालों तक राज करना चाहते हैं। वैभव ने अपना प्लान बताते हुए कहा कि वो सिर्फ टीम इंडिया में आकर खेलना ही नहीं चाहते बल्कि 10-20 साल तक रन बनाना चाहते हैं और अपना दबदबा कायम करना चाहते हैं। यानी वैभव वही करना चाहते हैं जो लगभग उनकी उम्र में आकर ही सचिन तेंदुलकर ने वर्षों तक भारतीय टीम का दबदबा कायम किया। 
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ICC Ranking: वनडे रैंकिंग में छा गए रोहित शर्मा, विराट कोहली और शुभमन गिल को भी हुआ फायदा

ICC Ranking: हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज खेली गई। सीरीज भले ही भारत 2-1 से हार गया लेकिन, इस दौरान कई बल्लेबाजों ने फॉर्म में वापसी की। रोहित से लेकर विराट तक बल्ला गरजा। मैच में शानदार प्रदर्शन का इनाम अब भारतीय बल्लेबाजों को भी मिला है।

चीन ओपन में पीवी सिंधु की निराशाजनक हार, चेन यूफेई के खिलाफ 1 घंटे 29 मिनट तक चला मुकाबला

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को चीन ओपन में कड़े मुकाबले के बाद हार का सामना करना पड़ा। दूसरे दौर के मुकाबले में सिंधु ने दुनिया की नंबर-4 खिलाड़ी और घरेलू पसंदीदा चेन यूफेई को कड़ी टक्कर दी, लेकिन आखिरी पलों में चीनी खिलाड़ी ने शानदार वापसी करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे टीम का ऐलान, वेस्ली मधेवेरे की वापसी

जिम्बाब्वे क्रिकेट (जेडसी) ने भारत के खिलाफ तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। चयनकर्ताओं ने बुलावायो में बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई टीम में तीन बदलाव किए हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast