Search KhabarFast

Press ESC to close

18 महीने में ही छोड़ा व्हाइट हाउस का अहम पद, आखिर कौन हैं ट्रंप के AI सलाहकार श्रीराम कृष्णन?

18 महीने में ही छोड़ा व्हाइट हाउस का अहम पद, आखिर कौन हैं ट्रंप के AI सलाहकार श्रीराम कृष्णन?

Sriram Krishnan Resignation: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की दूसरी सरकार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पॉलिसी एडवाइजर श्रीराम कृष्णन ने आज एक बड़ा ऐलान किया है। भारतीय मूल के टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट ने ऐलान किया है कि जून 2026 के अंत में व्हाइट हाउस में अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने ट्रंप के साथ करीब 18 महीने तक काम किया। जिसके बाद अब उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने इस्तीफे की जानकारी देते हुए श्रीराम कृष्णन ने बताया कि व्हाइट हाउस में काम करना उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने अपना फैसला स्पष्ट करते हुए बताया है कि पहले वह कछ समय का ब्रेक लेंगे। फिर AI से जुड़ी बड़ी चुनौतियों पर काम करेंगे। हालांकि, उन्होंने अभी अपने अगले प्रोजेक्ट या नए संस्थान की कोई जानकारी नहीं दी है।

Also read: अमेरिका में पिज्जा ऑर्डर निकला फर्जी, तेलंगाना के युवक को सिर पर मारी गोली; परिवार ने लगाया साजिश का आरोप

श्रीराम कृष्णन ने किया इस्तीफे का ऐलान

श्रीराम कृष्णन ने अपने इस्तीफे का ऐलान करते हुए लिखा 'यह सफर जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है। अमेरिकी लोगों की सेवा का मौका मिलना मेरे लिए गर्व की बात है। सबसे पहले राष्ट्रपति ट्रंप का शुक्रिया - उनकी नेतृत्व क्षमता के बिना हम AI रेस में आगे नहीं होते।' इसके अलावा उन्होंने डेविड सैक्स, एलन मस्क, व्हाइट हाउस टीम और अपनी पत्नी आरती का खास तौर पर आभार जताया। उन्होंने आगे कहा 'पिछले 18 महीनों ने मुझे AI के क्रिटिकल मोमेंट की फ्रंट रो सीट दी है। एनर्जी, डेटा सेंटर्स और अमेरिकियों को AI के फायदे पहुंचाने जैसे बड़े मुद्दों पर अब मैं संस्थान बनाकर काम करूंगा।' 

कौन हैं श्रीराम कृष्णन?

बता दें, श्रीराम कृष्णन चेन्नई के रहने वाले हैं। साल 2005 में उन्होंने अमेरिका में टेक इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट, याहू, फेसबुक, स्नैप और ट्विटर  जैसी बड़ी टेक कंपनियों में काम किया। बाद में वे वेंचर कैपिटल फर्म Andreessen Horowitz (a16z) के जनरल पार्टनर बने।

इतना ही नहीं, उन्होंने 2022 में एलन मस्क के साथ ट्विटर के पुनर्निर्माण में भी योगदान दिया। इसी के साथ उन्हें साल 2024 में सीनियर व्हाइट हाउस पॉलिसी एडवाइजर ऑन AI नियुक्त किया गया था। लेकिन  ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में उन्हें हाउस में AI पॉलिसी एडवाइजर बनाया गया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

मिडटर्म चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी की करारी हार, संसद के दोनों सदनों में रिपब्लिकन पीछे

Ameirca Midterm Election: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। उनकी पार्टी रिपब्लिकन संसद के दोनों सदन में मात खा चुकी है। विपक्षी दल डेमोक्रेकिटक ने दोनों ही सदन में बहुतत हासिल कर लिया है।

नेपाल में बड़ा हादसा, लैंड करते वक्त हवा में टकराए दो हेलीकॉप्टर, भारतीय नागरिक ने गवाई जान

Helicopters Collide In Nepal : नेपाल के सोलुखुम्बु जिले में सुबह-सुबह ऐसी घटना घटी। जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। बता दें की लैंड करते वक्त आपस में ही दो हेलीकॉप्टर टकरा गए। हेलीकॉप्टर के टक्कर से कई लोग घायल भी चुके हैं। वही घटना में एक भारतीय नागरिक की भी मौत हो चुकी हैं।

US Election: अमेरिका को मिला पहला मुस्लिम सीनेटर! अब्दुल अल-सईद ने मिशिगन में दर्ज की जीत

US Election: अमेरिका के 2026 मिडटर्म चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी ने बड़ी सफलता हासिल की है। मिशिगन की अहम सीनेट सीट पर डेमोक्रेटिक उम्मीदवार अब्दुल अल-सईद ने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी माइक रोजर्स को हरा दिया है। इस जीत के साथ अल-सईद अमेरिकी सीनेट के लिए चुने जाने वाले पहले मुस्लिम बन गए हैं। समाचार एजेंसी रॉयटर्स और एसोसिएटेड प्रेस ने उनकी जीत की पुष्टि की है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast