Search KhabarFast

Press ESC to close

Philippines Earthquake: भूकंप के तेज झटकों से कांपा फिलीपींस, रिक्टर स्केल पर 7.8 दर्ज; सुनामी का अलर्ट जारी

Philippines Earthquake: भूकंप के तेज झटकों से कांपा फिलीपींस, रिक्टर स्केल पर 7.8 दर्ज; सुनामी का अलर्ट जारी

Philippines Tsunami Warning: फिलीपींस के दक्षिणी हिस्से में आज सोमवार सुबह एक शक्तिशाली भूकंप ने पूरे इलाके को हिला दिया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.8 मापी गई। उनके अनुसार, भूकंप का केंद्र मिंडानाओ द्वीप के सरंगानी प्रांत के पास समुद्र में था, जो जनरल सैंटोस शहर से करीब 26 किलोमीटर दूर था। इस जोरदार भूकंप के बाद कुथ इलाकों के तटों पर सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर सामने नहीं आई है।

Also read: चीन ने 19वें महीने भी खरीदा सोना, लगातार बढ़ा रहा है अपना गोल्ड रिजर्व

फिलीपींस में जोरदार भूकंप

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने बताया कि लोकल टाइम के हिसाब से भूकंप सुबह करीब 7:37 बजे आया। शुरुआती रिपोर्ट्स की मानें तो भूकंप के बाद बिजली आपूर्ति बाधित हुई और लोगों में भारी दहशत फैल गई। जिसके बाद  PHIVOLCS (Philippine Institute of Volcanology and Seismology) ने तुरंत कई तटीय इलाकों के लिए सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया।

सुनामी का अलर्ट जारी

उनके अनुसार, ताइवान, जापान, गुआम, पापुआ न्यू गिनी और पश्चिमी प्रशांत महासागर के कई द्वीप देशों और इलाकों में छोटी सुनामी लहरें आ सकती हैं। दावाओ ओक्सीडेंटल, तवी-तवी, सुलु, बासिलान, जाम्बोआंगा और साउथ कोटाबाटो के अलावा ताइवान, जापान, गुआम, पापुआ न्यू गिनी और पश्चिमी प्रशांत महासागर के कई द्वीप देशों और इलाकों में सुनामी आ सकती हैं। फिलहाल बड़े पैमाने पर सुनामी लहरों की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन PHIVOLCS और पड़ोसी देशों (इंडोनेशिया, जापान) ने तटीय इलाकों के लोगों को ऊंचे इलाकों की ओर जाने की सलाह दी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

चीन ने 19वें महीने भी खरीदा सोना, लगातार बढ़ा रहा है अपना गोल्ड रिजर्व

दुनिया भर में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच चीन लगातार अपने स्वर्ण भंडार को बढ़ाने में जुटा हुआ है। चीन के केंद्रीय बैंक ने मई महीने में भी बड़ी मात्रा में सोना खरीदा है।

18 महीने में ही छोड़ा व्हाइट हाउस का अहम पद, आखिर कौन हैं ट्रंप के AI सलाहकार श्रीराम कृष्णन?

ट्रंप प्रशासन के AI एडवाइजर श्रीराम कृष्णन के व्हाइट हाउस से इस्तीफा देने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि उन्होंने मात्र 18 महीने में ही अपने पद से अलग होने का फैसला लिया, जिससे अमेरिकी तकनीकी और राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast