Search KhabarFast

Press ESC to close

राहुल गांधी ने किया युवाओं से किया सवाल, पूछा- कैसा चाहिए भविष्य-विनाश या प्रकृति के साथ विकास?

राहुल गांधी ने किया युवाओं से किया सवाल, पूछा- कैसा चाहिए भविष्य-विनाश या प्रकृति के साथ विकास?

Delhi News: पर्यावरण दिवस के मौके पर राहुल गांधी ने एक बार फिर ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट का मुद्दा उठाया। उन्होंने मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रेट निकोबार परियोजना को ट्रांसशिपमेंट पोर्ट और डिफेंस प्रोजेक्ट के तौर पर पेश कर रही है, लेकिन इसका मकसद एक बड़े कारोबारी को फायदा पहुंचाना है.इस परियोजना को सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा कदम बता रही है, लेकिन यह प्रोजेक्ट देश की विरासत को बर्बाद कर सकता है।

राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट और वीडिय शेयर कर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा कि ग्रेट निकोबार परियोजना से पर्यावरण को बहुत नुकसान हो सकता है। इस परियोजना में पेड़ काटे जाएंगे,कोरल रीफ को नुकसान पहुंचेगा। इस इलाके में रहने वाले जनजातीय समुदायों को यहां से विस्थापित होना पड़ेगा। सरकार का यह कदम देश हित में ठीक नहीं है। इसके जरिए सरकार रक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा का तर्क देकर अपने वास्तविक उद्देश्य को छिपाने की कोशिश कर रही है।

इसके साथ ही राहुल गांधी ने पोस्ट करते हुए युवाओं से सवाल किया। उन्होंने कहा कि क्या ऐसी दुनिया जहां कैसीनो बनाने के लिए रेनफॉरेस्ट को बुलडोज़र से खत्म कर दिया गया, नक्शों से कोरल रीफ़ मिटा दी गईं, आदिवासी समुदायों को उनकी ज़मीन से बेदखल कर दिया गया और हमारी साँस लेने की हवा ज़हरीली हो गई? या फिर ऐसी दुनिया जहां भारत की प्राकृतिक विरासत सुरक्षित है, हमारे आदिवासी समुदाय सुरक्षित हैं और तरक्की प्रकृति के साथ मिलकर होती है - न कि उसके ख़िलाफ़।

Also read: Ramalinga Reddy Resignation: कर्नाटक कांग्रेस में बढ़ी नाराजगी, मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने दिया इस्तीफा

राहुल गांधी ने लिखा कि अभी, मोदी सरकार ग्रेट निकोबार द्वीप को बर्बाद कर रही है। सिर्फ़ एक बिज़नेसमैन को फ़ायदा पहुँचाने के लिए 1.5 करोड़ से ज़्यादा पेड़, पुरानी कोरल रीफ़ और अनमोल रेनफॉरेस्ट नष्ट किए जा रहे हैं। यह आपकी विरासत है जिसे वे बुलडोज़र से खत्म कर रहे हैं। और सिर्फ़ आप ही उन्हें रोक सकते हैं। याचिका पर साइन करें। मोदी सरकार को बताएं कि हम क्या चुनते हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: ‘कांग्रेस एकजुट है’ हुड्डा ने BJP में गुटबाजी का किया दावा; पेपर लीक और राम मंदिर मामले पर उठाए सवाल

Haryana News: हरियाणा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कई मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। साथ ही गुटबाजी को लेकर हुड्डा ने दावा किया कि कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है और पार्टी में किसी तरह का बिखराव नहीं है। उन्होंने कहा कि गुटबाजी कांग्रेस में नहीं बल्कि भाजपा में है। हुड्डा ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कई बार सीएम के कार्यक्रमों में केंद्रीय नेता और स्थानीय नेता शामिल नहीं होते हैं, जो भाजपा के अंदर की स्थिति को दर्शाता है।

Political News: E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल की PM मोदी से अपील, पुरानी गाड़ियों को लेकर जताई चिंता

Political News: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर केंद्र से आग्रह किया है कि वे उन गाड़ियों के लिए E20 पेट्रोल के इस्तेमाल पर फिर से विचार करें, जिन्हें इथेनॉल-मिश्रित ईंधन पर चलने के लिए नहीं बनाया गया था।

Uttarakhand News: उत्तराखंड पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Uttarakhand News: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की भर्ती परीक्षाओं में कथित पेपर लीक को लेकर उत्तराखंड सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि राज्य का नकल-रोधी कानून बेअसर रहा और "सिर्फ कागजों तक ही सीमित" है, जबकि परीक्षा के पेपर बिकते रहे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast