Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा में कांग्रेस विधायक का पति बीजेपी में शामिल, सीएम ने किया स्वागत, जानिये कौन हैं इंजीनियर ऋषि पाल ?

Haryana News: हरियाणा में कांग्रेस विधायक का पति बीजेपी में शामिल, सीएम ने किया स्वागत, जानिये कौन हैं इंजीनियर ऋषि पाल ?

 

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को हलका साढौरा के  गांव व्यासपुर पहुंचे और उन्होंने पूर्व कांग्रेसी नेता एवं इंजीनियर ऋषि पाल व उनके समर्थकों का भाजपा में शामिल होने पर स्वागत किया । इंजीनियर ऋषि पाल साढ़ौरा की विधायक रेणु बाला के पति हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इंजीनियर ऋषिपाल ने पार्टी में शामिल होकर भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों में विश्वास व्यक्त किया है, जिसका पार्टी स्वागत करती है। कार्यक्रम में पहुंचने पर मुख्यमंत्री का भाजपा के नेताओं, पदाधिकारियों व आयोजको द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि  प्रदेश में आज बिना रूके भाजपा सरकार निरंतर विकास कार्य करवा रही है। उन्होंने कहा कि  पिछली विपक्षी दलों की सरकारों ने केवल प्रदेश हित में नहीं बल्कि अपने हित में कार्य किए लेकिन भाजपा ने चुनावों से पूर्व हरियाणा की जनता की सेवा के जो संकल्प लिए थे, उनमें से काफी संख्या में पूरे कर दिये है और बाकी संकल्पों को जल्द ही पूरा कर दिया जाएगा। इसलिए भाजपा ने जो वादे किए है उन पर कार्य किया है और लगातार कार्य करते हुए आगे बढ़ रही है।

Also read: Haryana News: हरियाणा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हुड्डा ने सरकार को दी चुनौती, कर दी विशेष मांग

मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा देश का एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां पर किसानों की सबसे अधिक फसलें एमएसपी पर खरीद की जा रही है। सरकार ने हमेशा किसानहित को ध्यान में रखकर किसान कल्याणकारी योजनाएं बनाई है। इन योजनाओं का लाभ किसानों को मिल रहा है। सरकार ने किसानों की फसलें खराब होने पर उचित मुआवजे का प्रावधान किया गया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है और उन्हीं के मार्गदर्शन में हरियाणा प्रदेश भी उन्नति के मार्ग पर अग्रसर है।

मुख्यमंत्री ने  स्वास्थ्य सेवाओं का उल्लेख करते हुए  कहा कि सरकारी अस्पतालों एवं मेडिकल कॉलेजों में नि:शुल्क डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध कराई है, जिससे लाखों मरीजों को लाभ मिला है। शिक्षा के क्षेत्र में बेटियों को बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए प्रत्येक 20 किलोमीटर के दायरे में राजकीय महाविद्यालय स्थापित करने तथा विद्यालयों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने का कार्य किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इंजीनियर ऋषिपाल द्वारा साढौरा क्षेत्र के विकास से संबंधित जो मांग-पत्र प्रस्तुत किया है, उस पर सकारात्मक विचार करते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

Also read: कर्नाटक में क्यों बदला गया मुख्यमंत्री, पीएम मोदी ने किया बड़ा खुलासा

 

 उन्होंने साढौरा क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ रुपये की विशेष धनराशि देने की घोषणा करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास में धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में जन कल्याणकारी एवं योजनाओं का कुशलतापूर्वक संचालन कर रही है। हमारी सरकार किसानों और जरूरतमंद को हरेक सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का उद्देश्य जन-जन को लाभ पहुंचाना है।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने राजकीय सीनियर सैकेण्डरी स्कूल व्यासपु में पौधारोपण कर लोगों को विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई दी।  मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष प्रदेश में वन विभाग द्वारा कुल 1.50 करोड़ पौधों का रोपण किया जाएगा, जिनमें से 50 लाख पौधे नि:शुल्क वितरित किए जाएंगे। उन्होंने सभी से अपील की कि आप सब एक पेड़ मां के नाम मुहिम को आगे बढ़ाएं। इससे पूर्व  मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक बलवंत सिंह के निवास स्थान पर शिष्टाचार मुलाकात की और उपस्थित कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से बातचीत की एवं सभी को पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा, विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, यमुनानगर मेयर सुमन बहमनी सहित कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

 

क्रमांक-2026

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Political News: E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल की PM मोदी से अपील, पुरानी गाड़ियों को लेकर जताई चिंता

Political News: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर केंद्र से आग्रह किया है कि वे उन गाड़ियों के लिए E20 पेट्रोल के इस्तेमाल पर फिर से विचार करें, जिन्हें इथेनॉल-मिश्रित ईंधन पर चलने के लिए नहीं बनाया गया था।

संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक में हंगामा, TMC के बागी सांसदों को बुलाने पर विपक्ष ने किया वॉकआउट

संसद के मॉनसून सत्र से पहले रविवार को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में उस समय हंगामा हो गया, जब विपक्षी दलों ने बैठक का बहिष्कार करते हुए वॉकआउट कर दिया।

Uttarakhand News: उत्तराखंड पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Uttarakhand News: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की भर्ती परीक्षाओं में कथित पेपर लीक को लेकर उत्तराखंड सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि राज्य का नकल-रोधी कानून बेअसर रहा और "सिर्फ कागजों तक ही सीमित" है, जबकि परीक्षा के पेपर बिकते रहे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast