Search KhabarFast

Press ESC to close

UP News:बिहार का 1.25 लाख का इनामी बदमाश लल्लन सिंह सहारनपुर में ढेर, STF की बड़ी कार्रवाई

UP News:बिहार का 1.25 लाख का इनामी बदमाश लल्लन सिंह सहारनपुर में ढेर, STF की बड़ी कार्रवाई

UP News: यूपी के सहारनपुर बिहार का कुख्यात और 1.25 लाख रुपये का इनामी बदमाश लल्लन सिंह उर्फ ललन सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया। सोमवार तड़के सरसावा-नकुड़ मार्ग पर हुई इस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल लल्लन सिंह को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस उसके एक फरार साथी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस के अनुसार, लल्लन सिंह बिहार के समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के आनंदगोलवा गांव का रहने वाला था। वह लंबे समय से उत्तर प्रदेश और बिहार पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। उसकी गिरफ्तारी पर वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट की ओर से एक लाख रुपये और चंदौली पुलिस की ओर से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इस तरह उस पर कुल 1.25 लाख रुपये का इनाम था।

बताया गया है कि रविवार की रात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लाल प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम सरसावा-नकुड़ रोड पर चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान संदिग्ध बदमाशों से पुलिस का सामना हो गया। पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास किए जाने पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में लल्लन सिंह गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

घायल बदमाश को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरसावा ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, लल्लन सिंह बेहद खतरनाक अपराधी था और उसके खिलाफ हत्या, बैंक डकैती, कैश वैन लूट, हथियार लूट तथा पुलिसकर्मियों पर हमले समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज थे। उस पर सात लोगों की हत्या का आरोप था। मारे गए लोगों में दो दारोगा, एक बैंक कैशियर और एक निजी सुरक्षा गार्ड भी शामिल थे।

Also read: UP News: झगड़ा बना बड़े भाई-भाभी-भतीजे की मौत का कारण, छोटे भाई ने किया कांड; गोरखपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी

वर्ष 2022 में वाराणसी में एक उपनिरीक्षक को गोली मारकर उनकी सरकारी पिस्टल लूटने की सनसनीखेज घटना में भी वह वांछित था। इसके अलावा चंदौली में फायरिंग और लूट की वारदात में भी उसका नाम सामने आया था। पुलिस के मुताबिक वह अपने भाइयों और गैंग के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर कई बड़ी आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका था। सहारनपुर में हुई इस मुठभेड़ को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। वहीं फरार बदमाश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana Cabinet Meeting: हरियाणा कैबिनेट की बैठक में क्या क्या हुए फैसले, हिंदी में पढ़े पूरी लिस्ट

Haryana Cabinet Meeting: हरियाणा कैबिनेट की बैठक में क्या क्या हुए फैसले, हिंदी में पढ़े पूरी लिस्ट कैबिनेट मीटिंग मे 13 एजेंडे क्लियर हुए, टीचर ट्रांसफर पॉलिसी को हरी झंडी मिली..

Haryana News: न्यू गुरुग्राम का बढ़ता दबदबा, निवेश और आवास के लिए क्यों बन रहा है पसंदीदा विकल्प? जानिए

Haryana News: हरियाणा का गुरुग्राम शहर आज देश के सबसे विकसित और आधुनिक शहरों में गिना जाता है। बेहतरीन आर्किटेक्चर, विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर और तेज विकास ने इस शहर को एक नई पहचान दी है। जिसकी वजह से गुरुग्राम शहर की तुलना सिंगापुर, दुबई और मलेशिया जैसे विकसित शहरों से की जाती है। रोजगार और निवेश के बड़े केंद्र के रूप में उभरे इस शहर ने देश-विदेश के निवेशकों, बिल्डर्स और होमबायर्स का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है।

UP News: यूपी के लखनऊ में कोचिंग सेंटर में आग, कई छात्र अंदर फंसे, रेस्क्यू जारी

UP News: यूपी के लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र के परनिया चौराहे पर एक कोचिंग सेंटर में अचानक भीषण आग लग गई। जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। बताया जा रहा है कि आग लगते ही इमारत में मौजूद छात्रों में हड़कंप मच गया और कई बच्चे अंदर फंस गए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast