Search KhabarFast

Press ESC to close

गोलियां की तड़तड़ाहट दहली देश की राजधानी दिल्ली, निजामुद्दीन चौक के पास पार्क में गोली चलने से मची सनसनी, एक व्यक्ति घायल

गोलियां की तड़तड़ाहट दहली देश की राजधानी दिल्ली, निजामुद्दीन चौक के पास पार्क में गोली चलने से मची सनसनी, एक व्यक्ति घायल

Delhi Firing: बीती रात गोलियां की तड़तड़ाहट से देश की राजधानी दिल्ली दहल गई। दिल्ली के निजामुद्दीन चौक के पास स्थित एक पार्क में गोली चलने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। यह मामला तुगलक रोड थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। इस गोली बारी में एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया।

यह घटना तुगलक रोड पुलिस स्टेशन के इलाके में हुई है। गोलीबारी में घायल हुआ व्यक्ति पर यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उसे गोली लगी है या वह किसी अन्य कारण से घायल हुआ है। घायल व्यक्ति की पहचान 51 वर्षीय बाबा रफीक के रूप में हुई है, जो निजामुद्दीन इलाके के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार की रात करीब 9.45 बजे दुकानदार रफीक अहमद अपनी दुकान से घर जा रहे थे। अभी वह लोधी रोड फ्लाईओवर पर पहुंचे ही थे कि अज्ञात बदमाशों ने उन पर गोलीबारी कर दी।

Also read: Delhi News: दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात, डॉक्टर ने मेड की हत्या के बाद नहीं छोड़ा शव, पुलिस ने दबोचा आरोपी

घटना के बाद चश्मदीदों ने बताया कि दो से अधिक लोग बाइक पर सवार होकर मौके से तेजी से फरार होते देखे गए। इस जानकारी के आधार पर पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके और घटना की सच्चाई सामने लाई जा सके। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हर एंगल से जांच की जा रही है। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

मुंबई का आजीबोगरीब मामला, 36 साल पहले अंपयार पर बैट से किया था हमला; आरोपी अब हुआ गिरफ्तार

Maharashtra News: मुंबई से एक हैरान करने वाला आजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां 1990 से फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने दबोचा है। जानकारी के अनुसार, क्रिकेट मैच के दौरान विवाद में आरोपी ने अंपायर पर वार किया था। इसके बाद से ही वह फरार हो गया था।

Delhi News: दिल्ली में एनकाउंटर! क्राइम ब्रांच और बदमाश के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Delhi Encounter: दिल्ली में अपराध के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। अधिकारियों के मुताबिक, सोमवार रात दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और एक हिस्ट्रीशीटर के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई, जिसके बाद पुलिस टीम ने मेरठ निवासी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, ऑपरेशन के दौरान आरोपी को गोली नहीं लगी और मुठभेड़ में किसी पुलिसकर्मी या आम नागरिक के घायल होने की सूचना नहीं है।

न्यूयॉर्क में भारतीय युवक को गोलियों से भूना, बहस के बाद फायरिंग कर की हत्या

Firing In America:अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। न्यूयॉर्क में भारतीय नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मुताबिक दो लोगों में पहले बहस हुई, जिसके बाद एक शख्स ने दूसरे को गोली मार दी। घटना के बाद आरोपी कार में बैठकर मौके से फरार हो गए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast