Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi News: दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात, डॉक्टर ने मेड की हत्या के बाद नहीं छोड़ा शव, पुलिस ने दबोचा आरोपी

Delhi News: दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात, डॉक्टर ने मेड की हत्या के बाद नहीं छोड़ा शव, पुलिस ने दबोचा आरोपी

Delhi News:  राजधानी दिल्ली के अमर कॉलोनी में एक मेड (घरेलू सहायिका) की हत्या कर दी गई। घर की छत पर महिला का शव पाया गया। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।   

पुलिस के मुताबिक, मृतक महिला की पहचान मीना (45) के तौर पर हुई है। शुरुआती जांच से पता चला है कि महिला पर पहले क्रिकेट बैट से वार किया गया और फिर चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल किए गए दोनों हथियार बरामद कर लिए हैं। शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने हमले की बात कबूल कर ली है और अभी उससे घटना के मकसद के बारे में पूछताछ की जा रही है। कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की आगे की जांच चल रही है और जानकारी का इंतज़ार है।

Also read: बेंगलुरु में दिल दहलाने वाली वारदात! चरित्र शक पर युवक ने युवती का गला रेता

मां की मौत पर छलका बेटे का दर्द

मृतक महिला के बेटे के मुताबिक, डॉक्टर के यहां सुबह के समय मेरी मां काम करने गई थी। जिसके बाद मुझे करीब 12 बजे पता लगा कि मेरी माता की मौत हो गई है। जिसके बाद मैं तुरंत वहां पहुंचा। मुझे बिल्कुल समझ नहीं आ रहा था कि मेरी मां की मौत कैसे हुई। उन्हें कोई बीमारी भी नहीं थी, लेकिन अब पता लग रहा है कि मेरी मां की हत्या हुई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

मुंबई का आजीबोगरीब मामला, 36 साल पहले अंपयार पर बैट से किया था हमला; आरोपी अब हुआ गिरफ्तार

Maharashtra News: मुंबई से एक हैरान करने वाला आजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां 1990 से फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने दबोचा है। जानकारी के अनुसार, क्रिकेट मैच के दौरान विवाद में आरोपी ने अंपायर पर वार किया था। इसके बाद से ही वह फरार हो गया था।

Delhi News: दिल्ली में एनकाउंटर! क्राइम ब्रांच और बदमाश के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Delhi Encounter: दिल्ली में अपराध के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। अधिकारियों के मुताबिक, सोमवार रात दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और एक हिस्ट्रीशीटर के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई, जिसके बाद पुलिस टीम ने मेरठ निवासी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, ऑपरेशन के दौरान आरोपी को गोली नहीं लगी और मुठभेड़ में किसी पुलिसकर्मी या आम नागरिक के घायल होने की सूचना नहीं है।

न्यूयॉर्क में भारतीय युवक को गोलियों से भूना, बहस के बाद फायरिंग कर की हत्या

Firing In America:अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। न्यूयॉर्क में भारतीय नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मुताबिक दो लोगों में पहले बहस हुई, जिसके बाद एक शख्स ने दूसरे को गोली मार दी। घटना के बाद आरोपी कार में बैठकर मौके से फरार हो गए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast