Search KhabarFast

Press ESC to close

UP News: झगड़ा बना बड़े भाई-भाभी-भतीजे की मौत का कारण, छोटे भाई ने किया कांड; गोरखपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी

UP News: झगड़ा बना बड़े भाई-भाभी-भतीजे की मौत का कारण, छोटे भाई ने किया कांड; गोरखपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी

Gorakhpur Triple Murder: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां बांसगांव थाना क्षेत्र के बलुआ गांव में एक परिवार के अंदरूनी विवाद ने ऐसा खौफनाक रूप धारण किया, जो सबके रौंगटे खड़ा कर रहा है। दरअसल, आज सोमवार तड़के एक 16 वर्षीय नाबालिग ने अपने बड़े भाई, भाभी और 3 साल के भतीजे की बेरहमी से हत्या कर दी। इस मामले के सामने आते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही भारी पुलिस फोर्स और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासक में ले लिया है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस जांच में सामने आया कि ये घटना बीती रात 3 बजे के आसपास घटी। मृतकों की पहचान अमित गुप्ता (35), उनकी पत्नी रंजना गुप्ता (32) और उनके बेटे रेयांश गुप्ता (3) के रूप में हुई है। ग्रामीणों और परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ समय से परिवार में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। लेकिन किसी को नहीं पता था कि ये मामूली विवाद किसी की हत्या तक पहुंच जाएगा। विवाद इतना बढ़ गया कि 16 साल के नाबालिग भाई ने अपने सगे बड़े भाई, अपनी भाभी और उनके मासूम बच्चे को मौत के घाट उतार दिया।

Also read: NEET में लगातार असफलता से टूटा छात्र, गाजियाबाद में फंदे से लटककर दी जान

जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही पुलिस अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची और जांच शुरु की। पुलिस ने बताया कि रात करीब 3 बजे आरोपी धारदार हथियार से साथ कमरे में घुसा, तब अमित, रंजना और उनका बेटा रेयांश सो रहे थे। उसी दौरान आरोपी ने ताबड़तोड़ वार कर तीनों को हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया। इस बीच जब भतीजी ने हत्या होते देखा, तब वह चीखते हुए बाहर भागी। उसकी आवाज सुनकर उसके दादा-दादी की नींद खुली। कमरे में पहुंचकर देखा तो पाया उनका बड़ा बेटा-बहू और पोता खून से लथपथ मरे पड़े हैं। उसी समय आरोपी खून से सने हाथों में हथियार लेकर कमरे से निकल रहा था। लेकिन परिवार और आसपास के लोगों ने उसे पकड़ लिया। जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया।

हालांकि, आरोपी की उम्र 18 साल से कम हैं, इसलिए उसे किशोर निरोध केंद्र (juvenile centre) भेज दिया गया। मौके से आरोपी के पास से धारदार हथियार बरामद कर लिया गया है। दूसरी तरफ, पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और आरोपी से पूछताछ पर हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttarakhand News: डीडीहाट से सहसपुर तक सड़क और पुलिया निर्माण...CM धामी ने कई विकास कार्यों के लिए ₹12.26 करोड़ की दी मंजूरी

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र धर्मपुर के वार्ड संख्या-86, सेवलाकलां के संसारी माता मंदिर के जीर्णाेद्धार का अवशेष कार्य किये जाने हेतु ₹49.95 लाख तथा जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र चम्पावत में माँ पूर्णागिरी मेला क्षेत्र का अनुरक्षण, विश्राम शेड एवं पुलिया निर्माण किये जाने हेतु ₹77.22 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

Uttarakhand News: उत्तराखंड में तैयार हो रहीं 98 महायोजनाएं, GIS प्लानिंग से होगा शहरों का विकास

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश के सुनियोजित विकास के लिए तैयार की जा रहीं महायोजनाएं जल्द ही धरातल पर उतरेंगी। ख्यातिलब्ध विशेषज्ञ संस्थानों की मदद से विभाग इसको अंतिम रूप देने में जुटा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast