Search KhabarFast

Press ESC to close

Royal Enfield Flying Flea C6 लॉन्च डिलीवरी शुरू, जानिए क्या है कीमत और खास फीचर्स

Royal Enfield Flying Flea C6 लॉन्च डिलीवरी शुरू, जानिए क्या है कीमत और खास फीचर्स

Royal Enfield Flying Flea C6: रॉयल एनफील्ड ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Flying Flea C6 की डिलीवरी शुरू कर दी है। कंपनी फिलहाल कंपनी बेंगलुरु से इसकी डिलीवरी धीरे-धीरे शुरू कर रही है। । Flying Flea C6 के साथ रॉयल एनफील्ड ने इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में आधिकारिक एंट्री कर ली है।

क्या है कीमत?

Flying Flea C6 की एक्स-शोरूम कीमत 2.79 लाख रुपये रखी गई है। वहीं, बैटरी-एज-ए-सर्विस (BaaS) मॉडल चुनने वाले ग्राहकों को यह बाइक 1.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगी। बाइक दो रंगों- Flea Green और Storm Black में पेश की गई है।

रेंज और परफॉर्मेंस

Flying Flea C6 में 3.91 kWh बैटरी पैक दिया गया है, जो एक बार चार्ज होने पर 154 किलोमीटर (IDC) तक की रेंज देने का दावा करता है। बाइक की टॉप स्पीड 115 किमी/घंटा है। इसमें 15.4 kW का इलेक्ट्रिक मोटर और 60 Nm तक का टॉर्क मिलता है, जिससे शहर में तेज और स्मूद राइडिंग का अनुभव मिलता है।

चार्जिंग में भी दमदार

कंपनी के अनुसार, यह इलेक्ट्रिक बाइक 20 से 80 प्रतिशत तक सिर्फ 65 मिनट में चार्ज हो सकती है। इसमें हाई-वोल्टेज आर्किटेक्चर और एडवांस बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है, जिससे बेहतर दक्षता और परफॉर्मेंस मिलती है।

फीचर्स की लंबी लिस्ट

Flying Flea C6 को आधुनिक तकनीक से लैस किया गया है। इसमें TFT टचस्क्रीन डिस्प्ले, 4G और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, OTA अपडेट्स, इन-बिल्ट नेविगेशन, क्रूज कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, लीन-एंगल सेंसिंग ABS, वायरलेस फोन चार्जिंग, की-लेस एंट्री और कई राइड मोड्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

खास डिजाइन बना रहा आकर्षण का केंद्र

Flying Flea C6 का डिजाइन रॉयल एनफील्ड की ऐतिहासिक Flying Flea मोटरसाइकिल से प्रेरित है। कंपनी ने इसमें रेट्रो लुक के साथ आधुनिक इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजी का शानदार मिश्रण किया है। हल्के वजन और अनोखे गिर्डर फ्रंट सस्पेंशन के कारण यह बाइक बाजार में अलग पहचान बना रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

GM Modular ने लॉन्च किया ये खास पावर बैंक, एक साथ चार्ज होंगे कई डिवाइस

आज के समय में स्मार्टफोन, ईयरबड्स और स्मार्टवॉच हमारी रोजमर्रा की जरूरत बन चुके हैं। ऐसे में अलग-अलग डिवाइस को चार्ज करने के लिए कई केबल और चार्जिंग एक्सेसरीज साथ रखना परेशानी भरा हो सकता है।

Mahindra Scorpio Lifestyler: भारत के बाद इन देशों में धूम मचाएगा महिंद्रा का नया पिकअप

महिंद्रा एंड महिंद्रा अपने नए पिकअप वाहन के जरिए विदेशों में कारोबार बढ़ाने की तैयारी कर रही है। कंपनी के ऑटो और फार्म सेक्टर के ईडी एवं सीईओ राजेश जेजुरिकर के मुताबिक, नया Mahindra Scorpio Lifestyler भारत के साथ-साथ कई ग्लोबल मार्केट में भी उतारा जाएगा।

चीन का ये खास ऐप दे सकता है YouTube को टक्कर, ग्लोबल यूजर्स के लिए हुआ लॉन्च

चीन की मशहूर वीडियो शेयरिंग वेबसाइट BiliBili अब इंटरनेशनल मार्केट में कदम बढ़ा रही है। इसे चीन का YouTube भी कहा जाता है। कंपनी ने 19 अगस्त को पुष्टि की कि वह अपनी सर्विस को दुनियाभर के यूजर्स तक पहुंचाने की तैयारी कर रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast