Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्ली के शाहदरा स्टेशन पर सीट विवाद ने लिया खूनी रूप, RPF की मौजूदगी में यात्री की हत्या

दिल्ली के शाहदरा स्टेशन पर सीट विवाद ने लिया खूनी रूप, RPF की मौजूदगी में यात्री की हत्या

Delhi News: दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन ट्रेन में चढ़ने को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर योग एक्सप्रेस में सवार होने के दौरान कुछ लोगों के साथ कहासुनी के बाद बागपत, उत्तर प्रदेश निवासी पंकज धामा की कथित तौर पर बेरहमी से पिटाई कर दी गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

यह घटना दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर करीब सुबह 6 बजे घटी। प्लेटफॉर्म नंबर-3 नंबर तीन पर जैसे  ही योग एक्सप्रेस पहुंची वैसे ही जनरल कोच में चढ़ने के लिए यात्रियों के बीच भारी धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इसी बीच यूपी के बागपत के रहने वाले पंकज धामा की कुछ यात्रियों से कहासुनी हो गई। जिसके बाद गेट पर ही विवाद शुरू हो गया। जिसके बाद इस विवाद ने हिंसक झड़प का रूप ले लिया और यात्रियों ने पंकज पर हमला कर दिया। उसकी जमकर पिटाई की। जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया, जबकि पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की पहचान में जुटी है। शुरुआती जांच में ट्रेन में चढ़ने को लेकर हुए विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है।

Also read: गोलियां की तड़तड़ाहट दहली देश की राजधानी दिल्ली, निजामुद्दीन चौक के पास पार्क में गोली चलने से मची सनसनी, एक व्यक्ति घायल

जांच में जुटी पुलिस

नई दिल्ली रेलवे के डीसीपी सचिन शर्मा के अनुसार, मारपीट में गंभीर रूप से घायल हुए पंकज धामा को तत्काल जीटीबी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक मेडिकल रिपोर्ट में सामने आया है कि हमले के दौरान पंकज के शरीर के अंदरूनी अंगों को गंभीर नुकसान पहुंचा था, जिसके कारण उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सटीक कारणों की पुष्टि होगी, जबकि मामले की जांच जारी है और आरोपियों की पहचान के लिए स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

मुंबई का आजीबोगरीब मामला, 36 साल पहले अंपयार पर बैट से किया था हमला; आरोपी अब हुआ गिरफ्तार

Maharashtra News: मुंबई से एक हैरान करने वाला आजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां 1990 से फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने दबोचा है। जानकारी के अनुसार, क्रिकेट मैच के दौरान विवाद में आरोपी ने अंपायर पर वार किया था। इसके बाद से ही वह फरार हो गया था।

न्यूयॉर्क में भारतीय युवक को गोलियों से भूना, बहस के बाद फायरिंग कर की हत्या

Firing In America:अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। न्यूयॉर्क में भारतीय नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मुताबिक दो लोगों में पहले बहस हुई, जिसके बाद एक शख्स ने दूसरे को गोली मार दी। घटना के बाद आरोपी कार में बैठकर मौके से फरार हो गए।

अर्श डल्ला से जुड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग-टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़, दिल्ली क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन; हरियाणा से भी हुई गिरफ्तारी

Arsh Dalla: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सीमा पार अफीम की तस्करी, हथियारों के बदले ड्रग्स के गठजोड़ और आतंकी वित्तपोषण में शामिल एक कथित अंतरराष्ट्रीय नार्को-आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। जांच में नामित खालिस्तानी आतंकवादी अर्शदीप सिंह गिल उर्फ अर्श डल्ला से कथित संबंधों का खुलासा हुआ है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast