Haryana News: हरियाणा का गुरुग्राम शहर आज देश के सबसे विकसित और आधुनिक शहरों में गिना जाता है। बेहतरीन आर्किटेक्चर, विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर और तेज विकास ने इस शहर को एक नई पहचान दी है। जिसकी वजह से गुरुग्राम शहर की तुलना सिंगापुर, दुबई और मलेशिया जैसे विकसित शहरों से की जाती है। रोजगार और निवेश के बड़े केंद्र के रूप में उभरे इस शहर ने देश-विदेश के निवेशकों, बिल्डर्स और होमबायर्स का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है।
जिस तरीके से गुरुग्राम ने पिछले दशकों से रफ्तार पकड़ी है, उसकी वजह से उसे भारत के सबसे प्रमुख रियल एस्टेट बाजारों में शामिल कर दिया गया है। कभी दिल्ली के एक उपनगर के रूप में पहचाना जाने वाला यह शहर आज बहुराष्ट्रीय कंपनियों, कॉर्पोरेट कार्यालयों, आधुनिक आवासीय परियोजनाओं और शानदार व्यावसायिक केंद्रों का हब बन चुका है।
जिस तरह से गुरुग्राम का तेजी से विस्तार हो रहा है, जिसकी वजह से गुरुग्राम का रियल एस्टेट बाजार अब दो प्रमुख हिस्सों में विभाजित नजर आता है, पुराना गुरुग्राम और नया गुरुग्राम। पुराना गुरुग्राम शहर का वह हिस्सा है जहां लंबे समय से विकसित सेक्टर, बाजार, शैक्षणिक संस्थान और व्यावसायिक गतिविधियां मौजूद हैं। यहां बेहतर कनेक्टिविटी, स्थापित सामाजिक ढांचा और रोजमर्रा की सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हैं।
Also read: Haryana News: हरियाणा की 2 लाख एकड़ बंजर जमीन होगी हरी-भरी, इन 7 जिलों की बदलेगी तस्वीर
वहीं, नया गुरुग्राम तेजी से विकसित हो रहा क्षेत्र है, जहां आधुनिक टाउनशिप, लग्जरी आवासीय परियोजनाएं, चौड़ी सड़कें और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा इंफ्रास्ट्रक्चर निवेशकों को आकर्षित कर रहा है। द्वारका एक्सप्रेसवे, साउदर्न पेरिफेरल रोड (SPR) और कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स ने नए गुरुग्राम की संभावनाओं को और मजबूत किया है।
क्या है विशेषज्ञों की राय
रियल एस्टेट विशेषज्ञों के मुताबिक, आज भी पुरान गुरुग्राम स्थिर निवेश और बेहतर किराया आय के लिए उपयुक्त माना जाता है, जबकि नया गुरुग्राम भविष्य में अधिक मूल्य वृद्धि और दीर्घकालिक निवेश के लिहाज से बेहतर अवसर प्रदान कर रहा है।
तेजी से बढ़ते कॉर्पोरेट सेक्टर, बेहतर कनेक्टिविटी और लगातार हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के चलते गुरुग्राम आने वाले वर्षों में देश के सबसे महत्वपूर्ण रियल एस्टेट गंतव्यों में अपनी स्थिति और मजबूत कर सकता है। यही वजह है कि आज यह शहर सिर्फ हरियाणा ही नहीं, बल्कि पूरे भारत के रियल एस्टेट निवेशकों की पहली पसंद बनता जा रहा है।