Search KhabarFast

Press ESC to close

उद्धव ठाकरे ने दी इंडिया ब्लॉक को सलाह, कहा- जल्द तय करें प्रधानमंत्री का चेहरा

उद्धव ठाकरे ने दी इंडिया ब्लॉक को सलाह, कहा- जल्द तय करें प्रधानमंत्री का चेहरा

India Block Meeting: विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक की एक अहम बैठक में 25 राजनीतिक दलों ने हिस्सा लिया, जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इस बैठक में एक बार फिर सबसे बड़ा सवाल प्रधानमंत्री पद के चेहरे को लेकर उठा। सभी दलों ने अपनी-अपनी राय रखी और आगे की रणनीति पर विचार किया।  शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में भाग लिया। उन्होंने साफ कहा कि 2029 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को चुनौती देने के लिए विपक्षी गठबंधन को अभी से अपने प्रधानमंत्री पद के चेहरे को तय कर लेना चाहिए। उनका मानना था कि इससे जनता के सामने स्थिति स्पष्ट होगी और गठबंधन की रणनीति मजबूत बनेगी।

प्रधानमंत्री चेहरे को लेकर मतभेद

हालांकि, विपक्षी गठबंधन में प्रधानमंत्री चेहरे को लेकर लंबे समय से मतभेद बने हुए हैं। कांग्रेस और उसके कुछ सहयोगी दल राहुल गांधी को संभावित उम्मीदवार के रूप में देखते हैं, लेकिन कई अन्य दल इस पर सहमत नहीं दिखते। इसी कारण यह मुद्दा अब भी अधर में लटका हुआ है और आने वाले समय में भी यह एक बड़ी चुनौती बना रहेगा।

गठबंधन को और मजबूत करने पर जरूरत

उद्धव ठाकरे ने इसके साथ ही गठबंधन को और मजबूत करने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सभी दलों को एकजुट होकर काम करना होगा और आपसी तालमेल को बेहतर बनाना होगा। उन्होंने सुझाव दिया कि गठबंधन में एक कोऑर्डिनेटर होना चाहिए, जिससे सभी पार्टियों के बीच समन्वय आसान हो सके और कामकाज सुचारू रूप से चले। बैठक में कई नेताओं ने भी अपनी राय रखते हुए कहा कि सभी दलों को पुराने मतभेद भुलाकर एकजुट होना चाहिए और भारतीय जनता पार्टी तथा केंद्र सरकार को एक मजबूत चुनौती देनी चाहिए। नेताओं ने यह भी कहा कि गठबंधन में किसी भी तरह की सार्वजनिक आलोचना से बचना चाहिए, ताकि एकता बनी रहे।

ममता बनर्जी ने भी की बैठक 

तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने भी बैठक में इस बात पर जोर दिया कि सहयोगी दलों को एक-दूसरे की आलोचना से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल एकजुट होकर ही मजबूत विकल्प तैयार किया जा सकता है। पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद उनके रुख में भी बदलाव देखने को मिला है। बैठक के दौरान ममता बनर्जी और कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी के बीच गर्मजोशी भरी मुलाकात भी हुई। दोनों नेताओं ने करीब 10 मिनट तक बातचीत की और बाद में एक-दूसरे को गले लगाते हुए तस्वीरें भी सामने आईं, जिसे कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर साझा किया।

Also read: टीएमसी में लगातार बढ़ रही दरार, 20 सांसदों ने अपनाए बगावती सुर; भूपेंद्र यादव से सभी ने की मुलाकात

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: ‘कांग्रेस एकजुट है’ हुड्डा ने BJP में गुटबाजी का किया दावा; पेपर लीक और राम मंदिर मामले पर उठाए सवाल

Haryana News: हरियाणा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कई मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। साथ ही गुटबाजी को लेकर हुड्डा ने दावा किया कि कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है और पार्टी में किसी तरह का बिखराव नहीं है। उन्होंने कहा कि गुटबाजी कांग्रेस में नहीं बल्कि भाजपा में है। हुड्डा ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कई बार सीएम के कार्यक्रमों में केंद्रीय नेता और स्थानीय नेता शामिल नहीं होते हैं, जो भाजपा के अंदर की स्थिति को दर्शाता है।

Political News: E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल की PM मोदी से अपील, पुरानी गाड़ियों को लेकर जताई चिंता

Political News: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर केंद्र से आग्रह किया है कि वे उन गाड़ियों के लिए E20 पेट्रोल के इस्तेमाल पर फिर से विचार करें, जिन्हें इथेनॉल-मिश्रित ईंधन पर चलने के लिए नहीं बनाया गया था।

Uttarakhand News: उत्तराखंड पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Uttarakhand News: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की भर्ती परीक्षाओं में कथित पेपर लीक को लेकर उत्तराखंड सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि राज्य का नकल-रोधी कानून बेअसर रहा और "सिर्फ कागजों तक ही सीमित" है, जबकि परीक्षा के पेपर बिकते रहे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast