Rift In TMC:टीएमसी के भीतर मची भगदड़ अभी थमने का नाम ले रही है। कोलकाता से लेकर दिल्ली तक हलचल तेज हैं। कोलकाता में 58 विधायकों ने अलग गुट बनाया है। वहीं, अब दिल्ली में लगभग 20 सांसद बगावत करने का मन बना चुके हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी सांसदों ने सीएम शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात की है।
टीएमसी के बागी सांसद लोकसभा स्पीकर को अपने फैसले की जानकारी देंगे लेकिन, स्पीकर अभी दिल्ली में मौजूद नहीं है। लोकसभा स्पीकर चंडीगढ़ में हैं।
लोकसभा सांसद में टूट तय
लोकसभा में टीएमसी के 28 सांसद हैं। पार्टी में टूट के लिए कम से कम दो तिहाई सांसदों की जरूरत होती है। ये संख्या 19 होती है। इस बीच टीएमसी के बागी गुट ने 20 सांसदों के अपने पक्ष में होने का दावा किया है। इन बागी सांसदों का कहना है कि लोकसभा में वह अपने नेता के रूप में अभिषेक बनर्जी को नहीं काकोली घोष को नेता मानना चाहते हैं।
Also read: Political News: राहुल गांधी का बड़ा संदेश, ‘दलितों की भागीदारी से मजबूत होगी कांग्रेस’
राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा
इधर इस घटना से पहले टीएमसी के राज्यसभा सांसद सुखेदु शेखर ने इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद उनके मिलने के लिए टीएमसी के 5 सांसद पहुंचे। ये मुलाकात दिल्ली में हुई। सुखेंदु शेखर से मिलने आए सांसदों में शर्मिला सरकार, प्रसून बनर्जी, जगदीश बसुनिया, कालिपद सोरेन और अरूप चक्रवर्ती शामिल थे। वहीं, बंगाल में ममता के खिलाफ बगावत करने वाले बागी विधायक और नेता प्रतिपक्ष ऋतब्रत बनर्जी ने कहा कि उन्होंने कई विधायकों से मुलाकात की है।