Search KhabarFast

Press ESC to close

नोएडा एयरपोर्ट से पहली कमर्शियल फ्लाइट ने भरी उड़ान, 172 किसानों को लेकर लखनऊ रवाना हुआ विमान

नोएडा एयरपोर्ट से पहली कमर्शियल फ्लाइट ने भरी उड़ान, 172 किसानों को लेकर लखनऊ रवाना हुआ विमान

Noida Jawar Airport: 25 साल से जिस सपने के सच होने का इंतजार नोएडावासी कर रहे थे। वह सपना आखिरकार पूरा हो गया है। नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से पहली कर्मशियल फ्लाइट ने उड़ान भरकर इतिहास रच दिया है।

इंडिगो का विमान 172 किसानों को लेकर नोएडा से लखनऊ रवाना हुआ। ये वही किसान हैं जिन्होंने एयरपोर्ट के निर्माण के लिए अपनी जमीन दी थी। इस मौके पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू मौजूद रहे।

किसानों को लेकर लखनऊ रवाना

नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से पहली उड़ान लखनऊ के लिए रवाना हुई। खास बात ये है कि इस फ्लाइट में उन किसानों को शामिल किया गया। जिन्होंने इस मेगा प्रोजेक्ट के लिए अपनी जमीन दी थी। लखनऊ पहुंचने के बाद इन किसानों की मुलाकात उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कराई जाएगी। वहीं, सुबह लगभग 8:05 बजे लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ाने भरने वाली इंडिगो फ्लाइट सफलतापूर्वक जेवर एयरपोर्ट पर उतरी। इसके साथ ही एयरपोर्ट पर नियमित विमान सेवाओं की शुरुआत हो गई।   

Also read: नोएडा Sec-74 के IVY काउंटी सोसाइटी में भीषण आग, 12वें फ्लोर से उठीं लपटें कई फ्लैटों तक फैली

एक जुलाई से 16 शहरों के लिए उड़ान

नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का विस्तार चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। एक जुलाई से यहां 16 शहरों के लिए विमान सेवा शुरू करने की योजना है। जिसमें जयपुर, भोपाल, चंडीगढ़, बरेली, देहरादून, लखनऊ और नवी मुंबई जैसे प्रमुख शहर शामिल हैं। शुरुआत में इंडिगो और अकासा एयर अपनी सेवाएं शुरू करेंगी। फिलहाल लखनऊ, वाराणसी, कुशीनगर और अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट सेवा है। विशेषज्ञों का कहना है कि जेवर एयरपोर्ट ना केवल पश्चिमी उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे उत्तर भारत की आर्थिक और औद्योगिक तस्वीर बदलने में अहम भूमिका निभाएगा।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana news : हरियाणा में बड़ा हादसा, होमगार्ड जवान समेत दो महिलाओं की हुई मौत

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के फतेहाबाद से टोहाना आ रही विशाल टूर एंड ट्रेवल की बस गांव अमानी व भोडी के बीच अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई।

Haryana News: हरियाणा के टोहाना में दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर खेत में पलटी बस, 3 की मौत

Haryana News: हरियाणा के टोहाना में फ एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां बस अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायल को पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया और हादसे की जांच में जुट गई।

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में खौफनाक वारदात, युवक की गोली मारकर हत्या, शरीर पर चोट के निशान

UP News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी के चौक थाना क्षेत्र स्थित बेनियाबाग की हरिजन बस्ती में सोमवार की सुबह एक खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया। जहां राजन नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल बन गया। घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast