Noida Ivy County Fire: दिल्ली में बीते दिनों मालवीय नगर के होटल अग्निकांड में 21 लोगों की मौत हुई। जिसके बाद अब नोएडा से आग लगने की खबर सामने आई है। आज शुक्रवार सुबह नोएडा के सेक्टर 74 में स्थित IVY County हाईराइज रिहायशी सोसायटी के फ्लैट में भीषण आग लग गई है। जानकारी के अनुसार, सोसायटी की 12वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में अचानक लगी आग तेजी से फैली और आसपास के कमरों तक पहुंच गई।
घटना के बाद सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई। वहीं, सूचना मिसते ही दमकल विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु किया और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
Also read: UP Job 2026: UP पुलिस भर्ती का अपडेट जारी, आबकारी कांस्टेबल पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू; जानें पूरी डिटेल्स
पूरी बिल्डिंग को खाली कराया
हालांकि, अभी तक आग लगने का सही कारण सामने नहीं आया है। लेकिन जांच जारी है। आग की घटना के बारे में जैसे ही आसपास के लोगों को पता चला, उन्होंने तुरंत पूरी बिल्डिंग को खाली कराया। फिलहाल इस हादसे में किसी के मरने की खबर अभी तक सामने नहीं आई हैं। लेकिन फ्लैट में रखा सारा सामान बेड, सोफा, फ्रिज, टीवी और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया।