Search KhabarFast

Press ESC to close

बांग्लादेश में हिन्दू युवक की गिरफ्तारी के बाद बढ़ा तनाव! भगवान राम की मूर्ति बनाने का किया था ऐलान

बांग्लादेश में हिन्दू युवक की गिरफ्तारी के बाद बढ़ा तनाव! भगवान राम की मूर्ति बनाने का किया था ऐलान

Tension in Bangladesh: बांग्लादेश में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। बांग्लादेश की राजधानी ढाका स्थित नेशनल प्रेस क्लब के बाहर शुक्रवार यानी 18 जुलाई को हिन्दू, बौद्ध और ईसाई समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन किया। ये प्रदर्शन बांग्लादेश हिन्दू-बौद्ध-ईसाई एकता परिषद की तरफ से किया गया।

प्रदर्शनकारियों ने हिन्दू युवक हरिदास चंद्र तरणी दास की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग के झूठे आरोप में फंसाया गया है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि तरणी दास ने भगवान राम की प्रतिमा बनाने का ऐलान किया था। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया।

एकता परिषद ने क्या कहा  

एकता परिषद के महासचिव मणिंद्र कुमार नाथ ने कहा कि संगठन हरिदास चंद्र तरणी दास की गिरफ्तारी का कड़ा विरोध करता है। उन्होंने कहा कि सरकार ने दो-तीन दिन पहले इस आरोप में गिरफ्तार किया कि उन्होंने पलाशबाड़ी में भगवान राम की मूर्ति बनवाई है। मणिंद्र कुमार नाथ ने कहा कि गिरफ्तारी किसी कीमत पर स्वीकार नहीं है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में गैर-मुस्लिमों पर लगातार हमले हो रहे हैं।                             

Also read: Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल हुए 13 रुपए महंगे, सरकार ने किया ऐलान; जनता की जेब होगी ढ़िली!

भारत जता चुका है विरोध

इस बीच इस मुद्दो को लेकर भारत पहले भी अपना विरोध दर्ज करा चुका है। 23 जून को दिल्ली में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू देवी-देवीताओं और उनकी प्रतिमाओं के अपमान चिंताजनक है। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा था कि बांग्लादेश की सरकार कट्टरपंथी तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करेगी और अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।   

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

OpenAI के दफ्तर में छात्रों का प्रदर्शन, ‘हमारा भविष्य मत चुराओ’ के लगे नारे; 13 गिरफ्तार

अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में सोमवार को AI कंपनी OpenAI के खिलाफ छात्रों ने प्रदर्शन किया। 30 से ज्यादा छात्र कार्यकर्ता एक बिल्डिंग में पहुंचे, जहां OpenAI का पब्लिक-फेसिंग लॉबिंग ऑफिस मौजूद है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का चौंका देने वाला खुलासा, बोले- हां मेरी जान को था खतरा, इसी वजह से बदला गया तुर्की में विमान

Donald Trump News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक चौंका देने वाला खुलासा किया है। ट्रंप ने माना है कि पिछले महीने तुर्की में NATO समिट से लौटते समय, सीक्रेट सर्विस और सेना के कहने पर उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर मिले "खतरे" के कारण चुपके से अपना विमान बदलना पड़ा था। मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि उन्होंने वहीं किया जो सीक्रेट सर्विस और सेना ने उनसे करने को कहा था और वे एक दूसरी फ्लाइट में सवार हो गए।

कपड़े धोने से लेकर Bentley चलाने तक का काम, सैलरी 90 लाख! वायरल हुआ अनोखा जॉब विज्ञापन

यूनाइटेड किंगडम की एक पुरानी और प्रतिष्ठित मैगजीन ‘द लेडी’ में छपे एक नौकरी के विज्ञापन ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी है। विज्ञापन में एक रहस्यमयी इंटरनेशनल बिजनेसमैन और रेसिंग ड्राइवर ने अपने लिए पर्सनल असिस्टेंट की तलाश की है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast