Search KhabarFast

Press ESC to close

सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर पत्नी ने जताई आपत्ति, दिल्ली पुलिस ने हाईकोर्ट के आदेश का दिया हवाला

सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर पत्नी ने जताई आपत्ति, दिल्ली पुलिस ने हाईकोर्ट के आदेश का दिया हवाला

Sonam Wangchuk Hunger Strike: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग अस्पताल ले जाने के बाद नया विवाद खड़ा हो गया है। उनकी पत्नी गीतांजलि जे. आंगमो ने अस्पताल में दिए जा रहे इलाज पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि उनकी अनुमति के बिना सोनम वांगचुक को कोई भी इलाज या दवा नहीं दी जानी चाहिए। गीतांजलि आंगमो ने कहा कि शुक्रवार तक सोनम वांगचुक की तबीयत ठीक थी और उन्हें अस्पताल ले जाने की जरूरत नहीं थी। उन्होंने कहा, “वह सफदरजंग अस्पताल में हैं। मेरी अनुमति के बिना उन्हें कोई इलाज नहीं दिया जाना चाहिए। अगर उनके साथ कुछ भी होता है तो इसके लिए संबंधित लोग जिम्मेदार होंगे।”

पत्नी ने किया दावा 

पत्नी ने यह भी कहा कि उनकी और उनके डॉक्टर की सहमति के बिना कोई मेडिकल प्रक्रिया नहीं की जानी चाहिए। उनका दावा है कि यह उनका कानूनी अधिकार है। वहीं, दिल्ली पुलिस ने साफ किया है कि सोनम वांगचुक को उनकी बिगड़ती सेहत और डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने कहा कि यह कदम दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुसार उठाया गया है।

पुलिस ने दिया बयान

दिल्ली के पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि भूख हड़ताल के 21वें दिन सोनम वांगचुक की तबीयत खराब होने लगी थी। डॉक्टरों की सलाह के बाद उन्हें जरूरी इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दिल्ली पुलिस के आधिकारिक बयान में कहा गया कि हाईकोर्ट के आदेश और मेडिकल विशेषज्ञों की सलाह के आधार पर वांगचुक को अस्पताल भेजा गया ताकि उन्हें समय पर जरूरी चिकित्सा सुविधा मिल सके।

प्रदर्शनकारियों ने की रास्ता रोकने की कोशिश

पुलिस ने यह भी बताया कि जब उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था, तब कुछ प्रदर्शनकारियों ने इसका विरोध किया और रास्ता रोकने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने संयम बरतते हुए पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्वक पूरी कराई। इस घटनाक्रम के बाद जंतर-मंतर और नई दिल्ली के कई इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। कई जगह बैरिकेड लगाए गए हैं ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे और किसी तरह की अप्रिय घटना न हो। 

गौरतलब है कि सोनम वांगचुक कथित NEET परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ पिछले 21 दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर थे। फिलहाल उनका इलाज सफदरजंग अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में जारी है, जबकि पूरे मामले पर प्रशासन और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव बना हुआ है।

Also read: क्या है मोदी सरकार की 20 रुपए वाली योजना? जानें कैसे आप भी उठा सकते हैं इस स्कीम का लाभ

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Kal Ka Mausam 12 September 2026:12 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली-NCR में बारिश के आसार

Kal Ka Mausam 12 September 2026: सितंबर के दूसरे सप्ताह में दिल्ली-NCR के मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलता नजर आ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 12 सितंबर को राजधानी दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में मध्यम बारिश हो सकती है।

पुतिन का G7 पर निशाना, बोले- BRICS की आर्थिक ताकत दुनिया में बढ़ रही

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित BRICS बिजनेस समिट 2026 में G7 देशों पर निशाना साधा। पुतिन ने G7 और BRICS की आर्थिक ताकत की तुलना करते हुए कहा कि दुनिया की अर्थव्यवस्था में BRICS देशों की हिस्सेदारी लगातार बढ़ रही है, जबकि G7 का हिस्सा कम हो रहा है।

'दुनिया में कारोबार के सामने आए बैरियर को खत्म करना है', BRICS सम्मेलन में बोले पीएम मोदी

PM Modi Address BRICS Summit: पीएम मोदी ने ब्रिक्स सम्मेलन में अपना संबोधन दिया है। इस दौरान उन्होंने यूपीआई तमेत विश्व के तमाम मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने व्यापार को लेकर बड़ी बात कही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast