Search KhabarFast

Press ESC to close

ब्राजील के इस कपल ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने दुनिया के सबसे छोटे विवाहित जोड़े

ब्राजील के इस कपल ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने दुनिया के सबसे छोटे विवाहित जोड़े

World Shortest Couple: गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने ब्राजील के एक दंपति को दुनिया के सबसे छोटे विवाहित जोड़े का खिताब दिया है। पाउलो गैब्रियल दा सिल्वा बैरोस और कात्युसिया ली होशिनो ने अपने प्यार, हिम्मत और आत्मविश्वास से दुनिया भर के लोगों का दिल जीत लिया है। उनकी कहानी अब सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा में है। इस जोड़े की प्रेम कहानी साल 2006 में शुरू हुई थी। दोनों की पहली मुलाकात उस समय लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ऑर्कुट (Orkut) पर हुई थी। पाउलो को पहली ही बातचीत में कात्युसिया पसंद आ गई थीं, लेकिन शुरुआत में कात्युसिया ने उन्हें ब्लॉक कर दिया था। हालांकि, पाउलो ने हार नहीं मानी और धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत फिर शुरू हो गई।

2016 को दोनों ने की शादी

करीब दो साल बाद, दिसंबर 2008 में दोनों पहली बार आमने-सामने मिले। मुलाकात के बाद उनका रिश्ता और मजबूत हुआ और उन्होंने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। लगभग चार साल तक लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहने के बाद, 2012 में कात्युसिया अपना घर छोड़कर पाउलो के शहर इटापेवा में रहने आ गईं। इसके बाद 3 नवंबर 2016 को दोनों ने शादी कर ली। पाउलो और कात्युसिया ने अपनी लंबाई को कभी कमजोरी नहीं बनने दिया। उन्होंने अपने घर को अपनी जरूरतों के अनुसार खास तरीके से तैयार कराया है। किचन में ऊंची अलमारियों की जगह स्लाइडिंग ड्रॉअर और खुले शेल्फ बनवाए गए हैं, ताकि उन्हें किसी स्टूल की जरूरत न पड़े।

विशेष तरिके से बनाया घर

घर में लगाया गया कस्टम-मेड सिंक उनकी ऊंचाई के अनुसार नीचे बनाया गया है। पाउलो का कहना है कि अब वह आसानी से बर्तन धो सकते हैं और यही उनके घर का सबसे पसंदीदा हिस्सा है। इसके अलावा लाइट स्विच, दरवाजों के हैंडल और दूसरी जरूरी चीजों की ऊंचाई भी उनके हिसाब से रखी गई है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने इस जोड़े को दुनिया का सबसे छोटा विवाहित जोड़ा घोषित किया है। इस उपलब्धि की जानकारी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी साझा की, जिसके बाद यह खबर तेजी से वायरल हो गई।

लोगों के लिए प्रेरणा बना जोड़ा

पाउलो और कात्युसिया का कहना है कि उन्होंने हमेशा एक-दूसरे का साथ दिया है और हर चुनौती का मिलकर सामना किया है। उनकी कहानी यह संदेश देती है कि सच्चा प्यार किसी भी शारीरिक सीमा से बड़ा होता है। आज यह जोड़ा दुनिया भर के लोगों के लिए प्रेरणा बन गया है और यह साबित कर रहा है कि आत्मविश्वास, प्रेम और सकारात्मक सोच से हर मुश्किल को पार किया जा सकता है।

Also read: म्यांमार से भाग रहे 500 से ज्यादा रोहिंग्या लापता, समुद्र में दो नावें डूबने की आशंका

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

म्यांमार से भाग रहे 500 से ज्यादा रोहिंग्या लापता, समुद्र में दो नावें डूबने की आशंका

म्यांमार में जारी हिंसा के बीच एक बड़ी मानवीय त्रासदी की आशंका जताई जा रही है। संयुक्त राष्ट्र (UN) की दो एजेंसियों के अनुसार, म्यांमार से जान बचाकर भाग रहे 500 से ज्यादा लोगों के समुद्र में लापता होने की खबर है।

रघुराम राजन को अमेरिकी फेडरल रिजर्व की अहम टास्क फोर्स में मिली जगह, मौद्रिक नीति की करेंगे समीक्षा

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन को अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की एक महत्वपूर्ण टास्क फोर्स में शामिल किया गया है। राजन के साथ दिल्ली में जन्मे अर्थशास्त्री राज चेट्टी और माइक्रोसॉफ्ट की अधिकारी आशा शर्मा को भी अमेरिकी फेडरल रिजर्व की अलग-अलग समितियों में नियुक्त किया गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast