Maharashtra News: महाराष्ट्र के वाशिम में पति-पत्नी के रिश्तों के तार-तार करने वाली खबर आई है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को घंटों तक कार में घूमाता रहा। हालांकि, आरोपी पति ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।
अभी तक की जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक सलमान खान नेक मोहम्मद खान पर अपनी पत्नी की हत्या का आरोप है। आरोपी ने पहले लोहे की रॉड से हमला किया और फिर गला घोंटकर पत्नी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी सलमान उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने कार से हसीनाबानो का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में हत्या की वजह पत्नी के चरित्र पर शक बताई जा रही है। घटना के समय दंपत्ति अपने तीन बच्चों के साथ यात्रा पर थे। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि घटना में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं।
Also read: Ketan Agarwal: 2,000 कॉल, कैफ़े में मुलाक़ात, किले में साज़िश, केतन अग्रवाल मर्डर केस में चौंका देने वाला खुलासा
नवी मुंबई में भी दर्दनाक घटना
आज ही नवी मुंबई से पति-पत्नी के रिश्ते खून वारदात में बदल गए। यहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। ये मामला 11 महीने पुराना था, जिसका खुलासा आज हुआ है। पति बलिराम सूर्यनाथ कुशवाहा की हत्या के मामले में सुनीता कुशवाहा और राहुल प्रजापति को अरेस्ट किया गया है।