Search KhabarFast

Press ESC to close

क्या है मोदी सरकार की 20 रुपए वाली योजना? जानें कैसे आप भी उठा सकते हैं इस स्कीम का लाभ

क्या है मोदी सरकार की 20 रुपए वाली योजना? जानें कैसे आप भी उठा सकते हैं इस स्कीम का लाभ

Modi Goernment Insurance Scheme:मोदी सरकार द्वार बहुत सारी योजनाओं का चलाई जा रही है। पीएम मोदी ने अपने पहले कार्यकाल के दौरान आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा का ध्यान रखते हुए कई योजना की शुरुआत की थी। उदाहरण के तौर पर अटल पेंशन योजना। इसके जरिए निवेशकों को रिटायरमेंट के बाद पेंशन की रकम सुनिश्चित हो जाती है। बीमा कवरेज के लिए भी सरकार ने योजनाएं शुरू की थी। इनमें से एक योजना के लिए हर साल सिर्फ 20 रुपए ही खर्च करने पड़ते हैं।

इस योजना के तहत दुर्घटना से मौत या विकलांगता को कवर किया जाता है। योजना की अवधि 1 जून से अगले साल की 31 मई तक होती है। हालांकि, इस अवधि के दौरान आप कभी भी योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। आप जब इस योजना से जुड़ेंगे तब से कवरेज शुरू हो जाती है। योजना के तहत सिर्फ 20 रुपए का सालाना प्रीमियम देना होता है। यह प्रीमियम सिर्फ 31 मई तक के लिए वैलिड होता है। इसके बाद दोबारा प्रीमियम देकर आप अगले साल के लिए कवरेज ले सकते हैं।

क्या है आवेदन करने की प्रक्रिया

ग्राहक अपने प्राइवेट या सरकारी बैंक की नेट बैंकिंह के जरिए भी योजना में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए नेट बैंकिंग में लॉग-इन कर इंश्योरेंस सेक्शन में आना होगा। वहां प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का ऑप्शन दिखता है। बैंक अकाउंट चुनकर नामांकन और ऑटो-डेबिट की सहमति दे देते हैं, तो आगे की प्रक्रिया आसान हो जाती है। इसके बाद आवेदन की पुष्टी होने पर रसीद मिल जाती है। हालांकि, अगर एक व्यक्ति के पास कई बैंक खाते हैं, तो वह केवल एक ही खाते से इस योजना का लाभ ले सकता है।   

Also read: Hydrogen Train: नो पॉल्यूशन, कम किराया और हाईटेक सफर... जानिए हाइड्रोजन ट्रेन की खासियतें

कब मिलेगा योजना का लाभ

योजना में बीमित व्यक्ति की मृत्यु होने पर 2 लाख रुपए तक की राशि मिलती है। यह एक तरह से टर्म इंश्योरेंस की तरह है। वहीं, दोनों आंखों के कुल और अपरिवर्तनीय नुकसान या दोनों हाथों या पैरों के क्षतिग्रसत होने पर 2 लाख रुपए मिलते हैं। अगर एक आंख की रोशनी या एक हाथ या एक पैर के उपयोगी ना होने जैसे नुकसान होते हैं, तब एक लाख रुपए मिलता है। इस पॉलिसी के साथ कोई मेच्योरिटी लाभ या सरेंडर लाभ नहीं है।   
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Kal Ka Mausam 12 September 2026:12 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली-NCR में बारिश के आसार

Kal Ka Mausam 12 September 2026: सितंबर के दूसरे सप्ताह में दिल्ली-NCR के मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलता नजर आ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 12 सितंबर को राजधानी दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में मध्यम बारिश हो सकती है।

पुतिन का G7 पर निशाना, बोले- BRICS की आर्थिक ताकत दुनिया में बढ़ रही

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित BRICS बिजनेस समिट 2026 में G7 देशों पर निशाना साधा। पुतिन ने G7 और BRICS की आर्थिक ताकत की तुलना करते हुए कहा कि दुनिया की अर्थव्यवस्था में BRICS देशों की हिस्सेदारी लगातार बढ़ रही है, जबकि G7 का हिस्सा कम हो रहा है।

'दुनिया में कारोबार के सामने आए बैरियर को खत्म करना है', BRICS सम्मेलन में बोले पीएम मोदी

PM Modi Address BRICS Summit: पीएम मोदी ने ब्रिक्स सम्मेलन में अपना संबोधन दिया है। इस दौरान उन्होंने यूपीआई तमेत विश्व के तमाम मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने व्यापार को लेकर बड़ी बात कही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast