Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता, लॉरेंस बिश्नोई-हैरी बॉक्सर गैंग का शूटर गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता, लॉरेंस बिश्नोई-हैरी बॉक्सर गैंग का शूटर गिरफ्तार

Chhawla Firing Case: दिल्ली पुलिस ने रंगदारी और फायरिंग के एक बड़े मामले में लॉरेंस बिश्नोई-हैरी बॉक्सर गैंग से जुड़े एक संदिग्ध शूटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जगदीश उर्फ जैक के रूप में हुई है। उसे पश्चिम बंगाल के मालदा से गिरफ्तार किया गया। इससे पहले इसी मामले में उसके साथी विकास को उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से पकड़ा गया था। पुलिस के अनुसार, यह मामला जनवरी 2025 में सामने आया था। दिल्ली के छावला इलाके के एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 12 जनवरी को उसे एक विदेशी नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को गैंगस्टर हैरी बॉक्सर, जो लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया जाता है, बताते हुए धमकी दी।

जिम के बाहर की तीन राउंड फायरिंग

आरोप है कि कॉल करने वाले ने शिकायतकर्ता से कहा कि वह अपने कारोबारी दोस्त से 5 करोड़ रुपये दिलवाए, नहीं तो उसे गंभीर अंजाम भुगतने होंगे। पुलिस के मुताबिक, धमकी मिलने के आठ दिन बाद कुछ बदमाशों ने कारोबारी से जुड़े एक जिम के बाहर तीन राउंड फायरिंग की। अगले दिन शिकायतकर्ता के भाई को फिर फोन आया, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को हैरी बॉक्सर बताते हुए फायरिंग की जिम्मेदारी ली।

दिल्ली पुलिस ने किया मामला दर्ज

इसके बाद दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान 26 जून को कारोबारी के घर के बाहर भी कई राउंड फायरिंग की गई। घटना के बाद कारोबारी को फिर धमकी भरा फोन आया, जिसमें हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया। पुलिस ने तकनीकी निगरानी और खुफिया जानकारी के आधार पर पहले विकास को गिरफ्तार किया। पूछताछ में मिली जानकारी के बाद पुलिस की टीम पश्चिम बंगाल पहुंची और करीब सात दिन तक चार राज्यों में 2,500 किलोमीटर से ज्यादा का ऑपरेशन चलाकर मालदा के कमला बाड़ी रेलवे गेट के पास से जगदीश उर्फ जैक को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी से की जा रही पूछताछ

पुलिस ने आरोपी को मालदा की अदालत में पेश किया, जहां से उसे ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाया गया। अब उससे पूछताछ की जा रही है ताकि गैंग के अन्य सदस्यों और इस पूरे रंगदारी नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा सके। दिल्ली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही इस गैंग से जुड़े अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी हो सकती है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस रंगदारी और फायरिंग की साजिश में और कौन-कौन शामिल था।

Also read: पति-पत्नी का रिश्ता तार-तार! शख्स ने पहले की जीवनसाथी की हत्या, फिर कार में घंटों घूमाता रहा शव

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

20 छोटे लड़के से प्यार का अंजाम हुआ भयावह, विवाहित महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप

Gujrat News:गुजरात के गोंडल से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 45 वर्षीय महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतका अपने से 20 साल छोटे से प्रेम संबंध में थी और महिला उस पर शादी करने के लिए बार-बार दबाव डाल रही थी। आरोप है कि इसी के चलते प्रेमी ने उसे चलती ट्रेन से धक्का दे दिया।

राजधानी दिल्ली के नरेला में नशे की हालत में मर्सिडीज से तीन कारों को मारी टक्कर, बुजुर्ग महिला की मौत; हिरासत में आरोपी

Delhi News: बाहरी दिल्ली के नरेला में शनिवार सुबह शराब और रफ्तार का कहर दिखाई दिया। जहां एक मर्सिडीज कार सवार युवक ने नशे की हालत में तीन कारों और एक बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। जिसमें बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। वहीं पुलिस ने आरोपी कार ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। जोकि नरेला का ही रहने वाला बताया गया है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Delhi News: इंद्रपुरी में अवैध जुए के अड्डे पर दिल्ली पुलिस का छापा, 15 जुआरियों को पकड़ा; ₹3.61 लाख नकद और अन्य सामान बरामद

Delhi Crime: दिल्ली के इंद्रपुरी से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, ऑर्गनाइज़्ड क्राइम (संगठित अपराध) के खिलाफ लगातार चल रही मुहिम के तहत, वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के स्पेशल स्टाफ़ ने इंद्रपुरी के E-ब्लॉक में दूसरी मंज़िल पर बनी एक झुग्गी में चल रहे अवैध जुए के अड्डे का पर्दाफ़ाश किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast